दिल्ली

delhi

ETV Bharat / city

गाजियाबाद: देश को नकली गांधी बर्बाद कर रहे हैं- केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने के साथ दुष्प्रचार करने का काम किया है.

By

Published : Dec 28, 2019, 9:45 PM IST

keshav prasad maurya
keshav prasad maurya

नई दिल्ली/गाजियाबाद: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने के साथ दुष्प्रचार करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए गए उपद्रव के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

CAA पर बोले डिप्टी सीएम

'नकली गांधी बरबाद कर रहें देश को'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को नकली गांधी आज बर्बाद कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहका रहे हैं जिसके चलते देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा ना किया होता तो आज नागरिकता संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

चलाया जाएगा सम्पर्क अभियान
उन्होंने बताया कि पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों के 50 लाख परिवारों तक पहुंचना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details