दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र: ठाणे में भूस्खलन से गिरी दीवार, दो की मौत और एक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में कल देर रात एक भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिक जानकारी के लिये पढ़ें पूरी खबर......

By

Published : Jul 30, 2019, 10:35 AM IST

ठाणे में भूस्खलन से गिरी दीवार.

ठाणे: महाराष्ट्र में भूस्खलन के चलते एक दीवार गिर का मामला सामने आया है. दरअसल, ठाणे के कलवा में सोमवार देर रात भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है.

देखें वीडियो.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 19 लोगों को निकाला गया है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे के नीचे दबे सामान को भी निकाला जा रहा है.

ठाणे में भूस्खलन से गिरी दीवार.

पढ़ें: राज्यपाल की पारी समाप्त करने के बाद अब सक्रिय राजनीति में लौटेंगे राम नाइक

गौरतलब है कि दो दिन पहले रविवार को ही मुंबई में जेजे अस्पताल के पास मौलाना शौकत अली रोड पर तड़के करीब चार बजे नंद विलास इमारत में छत का हिस्सा ढह गया था. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details