छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

राजनीतिक द्वेश के कारण CAA का विरोध कर रही कांग्रेस : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह

बीजेपी ने CAA के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह शामिल हुईं.

By

Published : Jan 20, 2020, 9:59 PM IST

Updated : Jan 20, 2020, 10:14 PM IST

renuka singh in tiranga rally surajpur
CAA के समर्थन में उतरी रेणुका सिंह

सूरजपुर : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर में CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली. इस रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल हुईं.

CAA के समर्थन में उतरी रेणुका सिंह

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी जन जागरण अभियान चला रही है. इसके तहत सूरजपुर में भी बीजेपी ने CAA के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली. रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री रेणुका सिंह ने CAA का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, 'प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेश में CAA का विरोध कर रही है'.

बता दें कि पूरे प्रदेश में बीजेपी CAA के समर्थन में लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली निकाल रही है.

Last Updated : Jan 20, 2020, 10:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details