रायपुर:मार्च महीने की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मार्च महीने की शुरुआत में ही टेंप्रेचर पिछले सालों के मुकाबले बहुत ज्यादा है. बीते 10 साल के अधिकतम तापमान के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं. मार्च महीने में तापमान में इजाफा होता है, लिहाजा आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी. राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो ये 20 से 21 डिग्री सेल्सियस है. तापमान में हो रहे बदलाव की वजह से उमस और बढ़ी है. तेज धूप के कारण लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 37°C | 20°C |
बिलासपुर | 37°C | 19°C |
दुर्ग | 37°C | 20°C |
अंबिकापुर | 34°C | 18°C |
कोरबा | 36°C | 19°C |
बस्तर | 36°C | 20°C |
रायगढ़ | 37°C | 19°C |
बलौदाबाजार | 37°C | 19°C |
राजनांदगांव | 37°C | 20°C |
जशपुर | 32°C | 17°C |
धमतरी | 37°C | 21°C |
महासमुंद | 37°C | 20°C |
बेमेतरा | 37°C | 20°C |