WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए घने बादल, मध्यम से तेज बारिश की संभावना
जानिए प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान...
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था. वहीं आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं, इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है. पिछले दिन के मुकाबले आज तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. महासमुंद, धमतरी, जशपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर में हल्के बादल छाए हुए है. वहीं बिलासपुर, बलौदाबाजर, अंबिकापुर, कोरबा, बस्तर में तेज बारिश की संभावना है. देखिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान...
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 31°C | 25°C |
बिलासपुर | 33°C | 26°C |
दुर्ग | 31°C | 25°C |
अंबिकापुर | 30°C | 24°C |
कोरबा | 32°C | 26°C |
बस्तर | 31°C | 23°C |
रायगढ़ | 33°C | 26°C |
बलौदाबाजार | 32°C | 26°C |
राजनांदगांव | 31°C | 25°C |
जशपुर | 29°C | 23°C |
धमतरी | 31°C | 25°C |
महासमुंद | 31°C | 25°C |