छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

टोकन लिए किसानों का धान खरीदने के लिए महिलाओं ने पढ़ी रामायण

जिले मेंं धान खरीदी को लेकर किसानों का चक्काजाम व धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है. विरोध प्रदर्शन करने बैठी महिलाओं ने रामायण का पाठ किया है.

By

Published : Feb 27, 2020, 7:21 PM IST

protestor protesting against bhupesh cabinet for paddy transportation in kawardha
प्रदर्शनकारीयों ने कलेक्ट्रेट के बहार महिलाओं ने पढ़ी रामायण

कवर्धा:जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों का चक्काजाम व धरना प्रदर्शन तो खत्म हो गया है, लेकिन कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अब भी प्रदर्शन जारी रखा है. धान खरीदी को लेकर 8 दिनों से कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठे भाजयुमो का प्रदर्शन जारी है. 20 फरवरी से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा और उनके साथी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं विरोध प्रदर्शन करने बैठी महिलाओं ने रामायण का पाठ किया है.

प्रदर्शनकारीयों ने कलेक्ट्रेट के बहार महिलाओं ने रामायण पढ़ी

किसानों ने मांग है कि सरकार जब तक टोकनधारी किसानों का धान नहीं खरीदेगी, 'हम तब तक यहां से अपना धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे. वहीं लोगों का ध्यान आकर्षित कराने के लिए प्रदर्शनकारी रोज की तरह अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं.

कलेक्ट्रेट के बहार महिलाओं ने रामायण पढ़ी

आज इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी शामिल होकर सरकार से टोकनधारी किसानों का धान खरीदने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details