छत्तीसगढ़

chhattisgarh

शासन के आदेश के बाद धान खरीदी शुरू, फसल होने लगी थी अंकुरित

By

Published : Mar 17, 2020, 8:38 AM IST

Updated : Mar 17, 2020, 10:46 AM IST

धान खरीदी केन्द्र कुन्डा में शासन के आदेश के बाद जिन किसानों ने एक महीने पहले टोकन कटाया था, उनका धान लाया गया. खुले आसमान में पड़े रहने और बारिश के कारण धान अंकुरित हो रहे थे.

Paddy sprouts
धान हुआ अंकुरित

कवर्धा:पंडरिया के धान खरीदी केन्द्र कुन्डा में पिछले एक महीने में 116 किसानों से 8 हजार 682 क्विंटल धान खरीदी को लेकर टोकन काटा गया था. किसान टोकन के हिसाब से धान खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं. जहां कई किसानों का धान तो खरीदा गया, लेकिन अन्नदाताओं का धान अधिकारियों ने सिस्टम का हवाला देकर नहीं खरीदा.

धान हुआ अंकुरित

इसके बाद किसानों ने केन्द्र में अपने धान को खुले आसमान के नीचे रख दिया. जहां शासन द्वारा धान नहीं लेने और मौसम की मार से रखे किसानों का धान अंकुरित हो गया था. जिसे शासन के आदेश से सोमवार को एक महीने पहले से टोकन कटे किसानों की धान का बंडल बनाकर कर धान खरीदी केन्द्र कुन्डा में लाया गया. जहां 20 किसानों के टोकन से 817 क्विंटल 20 किलो लिया गया. अब किसानों का कहना है कि वह धान बेचकर अपना कर्ज चुकाएंगे.

Last Updated : Mar 17, 2020, 10:46 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details