छत्तीसगढ़

chhattisgarh

जांजगीर-चांपा: नो एंट्री में दुर्घटना के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 5 घंटे तक चक्काजाम

By

Published : Nov 7, 2019, 5:02 PM IST

Updated : Nov 7, 2019, 5:23 PM IST

जांजगीर चांपा के सिवनी गांव के लोगों ने गुरुवार को 5 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. ग्रामीण नो एंट्री में भारी वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटना से आक्रोशित थे.

नो एंट्री में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जांजगीर-चांपा: नो एंट्री में दौड़ते भारी वाहनों की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं से गुस्साए सिवनी गांव के लोगों ने गुरुवार को 5 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. जिसे खत्म कराने के लिए प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. वहीं लगभग दर्जन भर लोगों पर FIR भी दर्ज किया गया है.

नो एंट्री में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि, 'प्रशासन के नियम के खिलाफ भारी वाहन लगातार नो एंट्री में घुस रहे हैं, जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. बीती रात भी एक युवक की मौत हाइवा की चपेट में आने से हुई है.'

ग्रामीणों ने कहा, 'बार-बार ग्रामीणों के निवेदन के बावजूद प्रशासन और पुलिस दोनों आंखें मूंद कर बठी है, जिसकी वजह से सिवनी गांव सहित मुख्य मार्ग पर रहने वाले दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं.'

पढ़ें- धान खरीद: केंद्र और राज्य में घमासान, छत्तीसगढ़ का अन्नदाता परेशान

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे. बावजूद इसके लोगों का आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा था और ग्रामीण लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और तोड़फोड़ कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया तब मामला शांत हुआ.

Last Updated : Nov 7, 2019, 5:23 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details