छत्तीसगढ़

chhattisgarh

गरियाबंद में फंसे मजदूरों को भेजा गया झारखंड

By

Published : May 14, 2020, 4:45 PM IST

लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से आए मजदूर जो गरियाबंद जिले में फंसे थे, उन्हें वापस उनके गृह राज्य वापस भेज दिया गया है.

labours return home
वापस अपने गृहगाम जाते मजदूर

गरियाबंद: लॉकडाउन के कारण अलग-अलग प्रदेशों से आए 600 से अधिक मजदूर गरियाबंद जिले में फंसे थे, जिन्हें वापस भेजने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू की है. गुरुवार को झारखंड के 20 मजदूरों का जत्था झारखंड रवाना किया गया है.

गरियाबंद में फंसे अन्य प्रदेशों के मजदूरों को वापस भेजा जा रहा

गरियाबंद जिले में अन्य प्रदेशों से आए 6 हजार 500 मजदूर फंसे हुए थे, जिन्हें वापस उनके गृह राज्य भेजने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है, लेकिन अलग-अलग प्रदेशों के लगभग 600 मजदूर और अन्य लोग ऐसे भी हैं, जो लॉकडाउन के कारण गरियाबंद में अब भी फंसे हुए हैं. इन्हें इनके प्रदेश वापस भेजा जा रहा है.

पढ़ें:रेलवे में काम कर रहे 50 मजदूरों को किया गया झारखंड रवाना, विधायक ने की मदद


झारखंड के 44 मजदूरों को भेजने के बाद आज 20 मजदूरों का दूसरा जत्था झारखंड रवाना किया गया. इसके लिए जिला प्रशासन ने बस उपलब्ध कराई थी. बस में ये मजदूर रायपुर तक गए, जहां से झारखंड सरकार द्वारा भेजी गई बस से इन्हें रायपुर से झारखंड भेजा जाएगा.

बता दें कि निर्माण कार्यों में कई जगहों पर दूसरे प्रदेशों के मजदूर आकर काम कर रहे थे. आज जिन 20 मजदूरों को भेजा गया है, वे भी सिकासेर बांध के आगे जारी मरम्मत कार्य में छड़ बांधने का काम करने आए थे और लॉकडाउन के दौरान यहीं फंसे हुए थे. जिला प्रशासन ने इन मजदूरों के फंसे होने की जानकारी झारखंड प्रशासन तक पहुंचाई, जिसके बाद आज श्रम विभाग ने वाहन की व्यवस्था कर इन मजदूरों को रायपुर तक भिजवाया, जहां से वे आगे झारखंड के लिए रवाना होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details