Published : Jul 2, 2024, 8:33 AM IST
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ सिरसा में किया प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ सिरसा बस अड्डा परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ व पृथ्वी सिंह चाहर ने संयुक्त रूप से की. उन्होंने कहा कि यह कानून सरकार की कब्र में कील साबित होगा. उन्होंने कहा कि चालक कड़ी मेहनत करके दिन-रात गाड़ी चलाता है. इसके बाद यदि कोई दुर्घटना हो जाती है, तो ये कानून न्याय संगत नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि कानून वापस नहीं लिया तो रोडवेज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.