Published : Jun 27, 2024, 4:07 PM IST
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, चेक किया सारा रिकॉर्ड
CM Flying Raid in Fatehabad (Etv Bharat)
फतेहाबाद: वीरवार को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की. अस्पताल के कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया और सभी एंबुलेंस की जांच की. जांच में सभी एंबुलेंस सही मिली. फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के डॉक्टर गिरीश का कहना सीएम फ्लाइंग ने रेड की है. सभी कर्मचारी और डॉक्टर ड्यूटी पर हैं. रिकॉर्ड भी दुरुस्त है और दवाईयों का स्टॉक भी.