RAHUL GANDHI LIVE: जमशेदपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली - JHARKHAND VIDHAN SABHA CHUNAV 2024
Published : Nov 9, 2024, 3:14 PM IST
|Updated : Nov 9, 2024, 3:45 PM IST
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली हो रही है. राहुल गांधी जमशेदपुर पश्चिम सीट से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से डॉ. अजय कुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं. इस सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी का जमशेदपुर में रोड शो भी प्रस्तावित है. इससे पहले राहुल गांधी ने धनबाद के बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित किया है. वहीं राहुल गांधी ने शुक्रवार से ही झारखंड में चुनाव प्रचार शुरू किया है. सबसे पहले उन्होंने सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके बाद उन्होंने लोहरदगा में चुनावी रैली की.
Last Updated : Nov 9, 2024, 3:45 PM IST