LIVE: लोहरदगा में राहुल गांधी की चुनावी रैली - JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS 2024
Published : Nov 8, 2024, 2:28 PM IST
|Updated : Nov 8, 2024, 2:40 PM IST
लोहरदगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली हो रही है. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड में राहुल गांधी पहली बार झारखंड पहुंचे हैं. आज के दिन की यह उनकी दूसरी चुनावी रैली है. कांग्रेस ने लोहरदगा से झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव को अपना प्रत्याशी बनाया है. जिनके समर्थन में आयोजित रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने सिमडेगा में रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस के सिमडेगा और कोलेबिरा सीट से प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया. आज के बाद राहुल गांधी कल भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील कर रहे हैं.
Last Updated : Nov 8, 2024, 2:40 PM IST