दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर दिल्ली के यमुना घाट पर होगी यमुना आरती - Yamuna Aarti

Yamuna Aarti at Vasudev Ghat: वाराणसी के गंगा घाटों पर गंगा आरती की तर्ज पर अब दिल्ली के यमुना घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा.

यमुना घाट पर होगी यमुना आरती
यमुना घाट पर होगी यमुना आरती

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jan 25, 2024, 4:02 PM IST

भाजपा नेता सुमन कुमार गुप्ता

नई दिल्ली: अब दिल्ली में यमुना किनारे वासुदेव घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा. घाट को डीडीए द्वारा सुनियोजित तरीके से सजाया और संवारा जा रहा है. यह घाट दो महीने में बनकर पूरी तरह से तैयार होगा. यहां हर शनिवार और रविवार बनारस के घाटों पर गंगा आरती की तर्ज पर वासुदेव घाट पर यमुना आरती होगी. 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के एलजी ने यमुना किनारे वासुदेव घाट पर आरती की थी.

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व, यमुना में दिखा झाग ही झाग

ईटीवी भारत से बात करते हुए वासुदेव यमुना घाट से जुड़े भाजपा नेता सुमन कुमार गुप्ता ने बताया अब दिल्ली में भी यमुना आरती होगी. इस घाट का पहले नाम कुदसिया घाट था, लेकिन इसका नाम बदलकर अब वासुदेव घाट रखा गया है. इस घाट पर यमुना आरती में शामिल होने वाले सैकड़ों भक्तों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे. शुरुआत में शनिवार और रविवार को ही यमुना आरती होगी. कुछ समय बाद यमुना घाट पर हर रोज आरती होगी.

22 जनवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राम मंदिर के मॉडल में भगवान राम की आरती की थी. उसी दिन अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. यमुना घाट को डीडीए द्वारा तैयार किया जा रहा है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना खुद डीडीए के चेयरमैन हैं. उपराज्यपाल खुद घाट की तैयारियों को देख रहे हैं. वासुदेव घाट दो महीने के पूरी तरह से बनकर तैयार होगा. घाट पर यमुना किनारे सीढ़ियां बनाई जा रही हैं. जिससे कि भक्त यमुना आरती से पहले आस्था की डुबकी लगा सकें.


ये भी पढ़ें: Pind Daan Rituals: यमुना के झाग और बदबूदार पानी में पिंडदान करने को मजबूर लोग


ABOUT THE AUTHOR

...view details