उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती; महिला सशक्तिकरण का गवाह बनेगा आगरा, 1200 महिलाओं को संबोधित करेंगे संघ के पदाधिकारी - AGRA NEWS

विश्व संवाद केंद्र पर विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने दी जानकारी.

विश्व संवाद केंद्र पर विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने दी जानकारी
विश्व संवाद केंद्र पर विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने दी जानकारी (Photo credit: ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 12, 2025, 10:53 PM IST

आगरा : जिले में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला संगोष्ठी होगी. जिसमें महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होगी. जिसमें 1200 महिलाएं शामिल होंगी. इसकी जानकारी विश्व संवाद केंद्र पर विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने दी. उन्होंने बताया कि एक ऐसा देश जिसने अनेक वीर रानियों को देखा, लेकिन देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत अद्वितीय है. क्योंकि उन्होंने 30 वर्षाें तक शासन किया और अनंत काल के लिए एक अमिट छाप और प्रेरणा छोड़ी.

17 फरवरी को महिला गोष्ठी का आयोजन : उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पूरा देश मना रहा है. इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी आगरा में 17 फरवरी को महिला गोष्ठी आयोजित कर रहा है. जिसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणास्पद जीवन यात्रा का स्मरण किया जाएगा. उनसे प्रेरणा लेकर महिलाएं कैसे समाज की दशा को प्रेरक दिशा दें, इस पर संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल अपना व्यक्तव्य रखेंगे.

शिवाजी मंडपम में गोष्ठी का आयोजन :विभाग संघ संचालक राजन चौधरी ने बताया कि 17 फरवरी फाल्गुन पंचमी को दोपहर ढाई बजे से शिवाजी मंडपम, खंदारी परिसर में गोष्ठी रखी है. गोष्ठी का विषय परिवार व्यवस्था की मेरुदंड−भारतीय नारी होगा. जिस पर 1200 महिलाओं को संबोधित किया जाएगा.

'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष' :विभाग कार्यवाह सुनील ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम पृष्ठ है. वे कर्तव्य, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूरदृष्टि एवं उज्जवल चारित्रय का अद्वितीय आदर्श थीं. विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का यह शताब्दी वर्ष भी है.

यह भी पढ़ें : 111 सालों से सुशोभित है बप्पा का आसन, 250 साल पहले अहिल्याबाई ने बनवाया था सिंहासन - विनायक चतुर्थी 2019

ABOUT THE AUTHOR

...view details