झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची में देह व्यापारः पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र से मंगाई जाती थीं लड़कियां! - Prostitution In Ranchi - PROSTITUTION IN RANCHI

Sex racket in Ranchi. रांची पुलिस का देह व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इस बार राजधानी के एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल कुल 10 आरोपियों को दबोचा है. साथ ही गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर भी पकड़ा गया है.

Prostitution In Ranchi
रांची में देह व्यापार का खुलासा (कॉन्सेप्ट इमेज-ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 22, 2024, 6:56 PM IST

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर जिस्मफरोशी में शामिल एक बड़े रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लड़कियों में मुंबई की दो, पश्चिम बंगाल की तीन और बिहार की एक लड़की शामिल है. साथ ही अनैतिक कार्य में लगे चार लड़कों को भी शिकंजे में लिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है.

जानकारी देते सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा. (वीडियो-ईटीवी भारत)

आधी रात की पुलिस ने की थी गेस्ट हाउस में छापेमारी

रांची के कांटाटोली चौक के समीप एक गेस्ट हाउस में मुंबई, बंगाल और बिहार से युवतियों को लाकर गेस्ट हाउस का संचालक जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था. गुप्त सूचना और गेस्ट हाउस के आसपास में देर रात की संदेहास्पद गतिविधियों के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई की. इस रेड में पुलिस ने छह युवतियों और चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया.

देह व्यापार में शामिल 10 आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया गया है. इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के एड्रेस का सत्यापन किया जा रहा है.

अन्य कई होटल और गेस्ट हाउस भी हैं पुलिस की रडार पर

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में छह युवतियां दूसरे राज्यों की हैं. होटल का मैनेजर और मालिक भी इस पूरे मामले में पुलिस की रडार पर है. उन्हें भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले ही रांची पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लगे लोगों को सावधान किया था. सिटी एसपी ने साफ किया कि आगे भी रांची पुलिस का देह व्यापार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

गेस्ट हाउस के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं. अबतक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिस्मफरोशी के धंधे में लगी लड़कियों को प्रति ग्राहक तीन हजार से चार हजार रुपये दिए जाते थे, जबकि गेस्ट हाउस संचालक रूम और अन्य तरह के चार्ज ग्राहकों से वसूलते थे.

सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने गिरफ्तार की गई लड़कियों के मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट की भी जानकारी प्राप्त की है. राजधानी रांची में हाल के दिनों में सेक्स रैकेट के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक जिस्मफरोशी के धंधे में लगे करीब 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-

रांची के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 लड़कियों को पकड़ा - Ranchi police raid

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासाः रेलवे स्टेशन के पास होटल के कोने-कोने से निकलीं लड़कियां - Sex Racket

रांची में सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, होटल मौर्या और स्पा सेंटर में रेड, तीन गिरफ्तार - Sex racket in Ranchi

ABOUT THE AUTHOR

...view details