हरियाणा

haryana

हरियाणा में बारिश के बाद गर्मी से राहत, तापमान अभी भी 50 डिग्री सेल्सियस के करीब, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल - Rain in Haryana

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jun 2, 2024, 7:19 AM IST

Haryana Weather Update: शनिवार को हरियाणा में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जानें आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा.

Haryana Weather Update
Haryana Weather Update (Etv Bharat)

चंडीगढ़/जींद/नूंह: उत्तर भारत समेत हरियाणा में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है. शुक्रवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को हरियाणा में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. जींद में तो कुछ वक्त के लिए हवा के साथ धूल भी उड़ी. मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद लोगों ने तपती गर्मी से राहत की सांस ली.

हरियाणा में बारिश से मौसम सुहावना: बारिश के बाद शनिवार को जींद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा मौसम में आद्रता 20 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. आकाश में बादल छाए रहने से बारिश के आसार बने रहे. मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा.

बारिश से तापमान में गिरावट: मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में बारिश के चलते तापमान में दो सो तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. शनिवार को जींद में दिन का आगाज आग उगलते सूर्य के साथ हुआ. दिन चढने के साथ मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया. दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हवा के साथ धूल उड़ने लगी. इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. थोड़ी देर बाद बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

हरियाणा मौसम अपडेट: शनिवार को नूंह में भी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. शाम चार बजे के करीब पहले धूल भरी आंधी चली. उसके बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जून को हरियाणा में बारिश हो सकती है. कई जिलों में बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी, हरियाणा में हीट स्ट्रोक से 2 की मौत, भिवानी के सिविल अस्पताल में मिला शव - Heat Weather In Haryana

ABOUT THE AUTHOR

...view details