हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल - Rain in Haryana

Rain in Haryana: मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 9 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं हैं.

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jul 16, 2024, 9:48 AM IST

Rain in Haryana
Rain in Haryana (Etv Bharat)

हिसार: इन दिनों हरियाणा में गर्मी और उमस का दौर जारी है. राहत की बात ये है कि जल्द ही लोगों को इससे राहत मिल सकती है. हरियाणा में मानसून फिर से मेहरबान होता दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है. इस दौरान आंधी भी चल सकती है.

हरियाणा में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 9 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं हैं. इसके अलावा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं की सक्रियता कम है. हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. अब हरियाणा में एक बार फिर से बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं.

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत: मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई के बाद उत्तरी राज्यों के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी आ सकती है. वहीं 19 जुलाई के बाद भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस करनाल में दर्ज किया गया. सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश भी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के लोगों के लिए खुशख़बरी, 48 घंटे बाद एक्टिव होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट - Haryana Weather Update

ABOUT THE AUTHOR

...view details