लखनऊ: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मऊ में हो रहे विकास को और रफ्तार देते हुए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के एक और प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय रेल मंत्री ने इन्दारा जंक्शन/यार्ड, LC-4 रोड पर उपरगामी पुल (ROB) निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी दी है.
इस पर कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रेलमंत्री आश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. उन्होंने मऊ के साथ ही पूर्वांचल की जनता को भी बधाई दी है. कहा कि प्रधानमंत्री 26 फरवरी को मऊ के विकास का स्टेशन, आरओबी, आरयूबी का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे.
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
- अमृत स्टेशन के अन्तर्गत मऊ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का शिलान्यास
- एल.एच.एस. संख्या 02 (मऊ पनियरा मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या 04 (लाइनपुर मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या-08 (तहीयाव मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या-09 (कल्याणपुर मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या-10 (पिद्रवल मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या-12 (मझवारा मोड़)
- एल.एच.एस. संख्या-12A (सीताकुण्ड घोसी मार्ग)
- एल.एच.एस. संख्या-15 (बड़ागाव रोड)
- एल.एच.एस. संख्या 16 (चीनीमिल रोड)
- एल.एच.एस. संख्या 19 (थानिदास (अमिला) रोड)
- एल.एच.एस. संख्या 22 (अहिरानी रोड)