झारखंड

jharkhand

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

ETV Bharat / state

झारखंड में सामान्य से एक फीसदी कम हुई बारिश, इन 12 जिलों में खूब बरसे बदरा - Jharkhand Weather Report

Rainfall in Jharkhand. झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल झारखंड में बारिश सामान्य से सिर्फ एक प्रतिशत कम रही. जबकि राज्य के 12 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई.

Jharkhand Weather Report
मौसम विभाग द्वारा जारी तस्वीर (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गयी हैं. इस वजह से आज राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने की जानकारी नहीं है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की सूचना है.

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 22 MM वर्षा हजारीबाग में रिकॉर्ड की गई है, जबकि महेशपुर में 21.2MM, सुजानी में 19MM, बानो में 4 MM और अमड़ापाड़ा में 01 mm वर्षा होने की सूचना है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान 35.6℃ सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि राज्य का न्यूनतम 23.6℃ तापमान रांची में रिकॉर्ड हुआ है.

राज्य के 12 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 01 जून 2024 से 30 सितंबर 2024 तक झारखंड में 1011. 6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 1022.9 मिली मीटर से सिर्फ 01% कम है. झारखंड में लातेहार, धनबाद, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, कोडरमा, बोकारो, सरायकेला खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, दुमका ऐसे जिले हैं जहां सामान्य औसत वर्षा से अधिक वर्षा हुई है. जबकि पाकुड़, देवघर, चतरा, लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, हजारीबाग, रामगढ़ और जामताड़ा ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

कैसा रहेगा आगे मौसम

मौसम केंद्र रांची ने एक, दो और तीन अक्टूबर के लिए अपने मौसम पूर्वानुमान में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई है, लेकिन इन तीन दिनों के लिए कोई भी मौसम अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:

साहिबगंज के शहरी क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल की दीवार गिरने से बाल-बाल बचे लोग - Ganga River Flood in Sahibganj

साहिबगंज में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, दियारा क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप - Ganga River Flood in Sahibganj

ABOUT THE AUTHOR

...view details