झारखंड

jharkhand

हर बूथ पर एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रहेगी मौजूद, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति - Congress women workers meeting

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 9, 2024, 2:08 PM IST

Jharkhand State Congress meeting. रांची में प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में सभी को टास्क दिया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान हर बूथ पर महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी. साथ ही वे अपने क्षेत्र के वोटर लिस्ट पर नजर बनाए रखेंगी.

Jharkhand State Congress meeting
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक (Etv Bharat)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सके, इसके लिए पार्टी के सभी प्रमुख विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है. 10 अगस्त को रांची के तुपुदाना में होने वाली महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश कार्यालय में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में रांची विधानसभा महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पूजा आनंद ने पार्टी पदाधिकारियों को टास्क दिया कि विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर महिला कांग्रेस की एक मजबूत कार्यकर्ता की मौजूदगी सुनिश्चित होनी चाहिए.

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति (Etv Bharat)

क्षेत्र की महिलाओं से मिलने का आह्वान

पूजा आनंद ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में जाएं, समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से मिलें, उन्हें बताएं कि उनके नेता राहुल गांधी आधी आबादी के विकास के लिए क्या सोचते हैं. उन्होंने कहा कि सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला शिक्षिका, नर्स बहनें, खेती-किसानी करने वाली महिला किसान जैसे कई अलग-अलग वर्ग हैं, जहां महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पहुंचना होगा और उन्हें कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देनी होगी.

मतदाताओं का नाम जोड़ना प्राथमिकता

बैठक के दौरान कांग्रेस नेता और रांची विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक पूजा आनंद ने रांची जिले की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से पूछा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे तब उन्होंने बताया कि करीब एक लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे. उन्होंने कहा कि अब हमारी प्राथमिकता उन लोगों के नाम जोड़ने की होनी चाहिए जो वास्तविक मतदाता हैं और जिनके नाम हटाए गए हैं.

महिला आरक्षण को लेकर गांव-गांव जाएंगी कार्यकर्ता

बैठक के बाद कांग्रेस नेत्री नीतू देवी ने बताया कि हाल ही में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था. अब कांग्रेस इसे गांव-गांव और प्रखंड तक ले जाएगी और जनता को बताएगी कि किस तरह केंद्र की मोदी सरकार ने संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया लेकिन उसे लागू नहीं किया गया. इसके साथ ही महिला कांग्रेस बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी पूरे राज्य में आंदोलन करेगी.

10 अगस्त को रांची के तुपुदाना में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य, महिला कांग्रेस की सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और विधानसभावार पर्यवेक्षक भाग लेंगे.

यह भी पढ़ें:

झारखंड कांग्रेस में फेरबदल की आहट! प्रदेश अध्यक्ष बदला तो कौन-कौन नेता हैं रेस में सबसे आगे - Jharkhand Assembly Election

अलका लांबा आएंगी रांची, 10 अगस्त को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - Women Congress Committee

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट का इंतजार, लोकसभा चुनाव में हार समीक्षा पर 16 जून को हुई थी बैठक - Jharkhand Congress

ABOUT THE AUTHOR

...view details