उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने 28वें अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन - ALL INDIA HOCKEY TOURNAMENT

मेघबरन सिंह स्टेडियम में 28वीं अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हॉकी इंडिया महा सचिव भोलानाथ सिंह ने किया.

ETV Bharat
28वीं अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट शुरु (Photo Credit; ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 9, 2025, 9:01 PM IST

गाजीपुर:जिले के करमपुर मेघबरन सिंह स्टेडियम में 28वीं अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में देश व प्रदेश के अलग अलग जगहों की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हॉकी इंडिया के महा सचिव भोलानाथ सिंह ने फीता काट कर किया. इस दौरान पूर्व सांसद व मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक राधेमोहन सिंह के साथ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. ये उद्घाटन मैच मेघबरन सिंह स्टेडियम व सैफई के बीच खेला गया. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान महासचिव हॉकी इंडिया भोलानाथ सिंह ने कहा कि 28वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

सुदूर ग्रामीण अंचल में मेघबारन सिंह स्टेडियम से ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं. ये देश प्रदेश व इस इलाके के लिए बहुत बड़ी चीज है. यहां से दो खिलाड़ी राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय जैसे खिलाड़ी ओलंपिक में खेल चुके है और भारत के लिए मेडल भी दिला चुके है. अब भी 4 से 5 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के कोर ग्रुप में खेल रहे है. इसमें उत्तम सिंह, पवन राजभर समेत अन्य और खिलाड़ी है. मेघबरन सिंह स्टेडियम पर हम लोगों के साथ भारत सरकार की भी निगाह है कि यहां और क्या व्यवस्था की जाए कि यह और बेहतर हो सके.

हॉकी इंडिया के महा सचिव भोलानाथ सिंह ने दी जानकारी (Video Credit; ETV Bharat)

इसे भी पढ़ें -देश में एक और एजुकेशन बोर्ड, भारतीय शिक्षा बोर्ड है नाम, बाबा रामदेव निभाएंगे बड़ी भूमिका - GORAKHPUR NEWS

इस दौरान उन्होंने ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड दिलाने की बात कही. कहा पिछली बार राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था. लेकिन, राजकुमार पाल को एक फॉर्म ऑनलाइन भरना था वो राजकुमार पाल ने नहीं भरा था. जिसकी वजह से वह इस अवार्ड से वंचित हो गए थे.

भोलानाथ सिंह ने कहा कि मेघबरन सिंह स्टेडियम में दूसरा स्टोटर्फ जल्द ही लग जायेगा. पिछले दिनों महासचिव हॉकी इंडिया भोलानाथ सिंह के द्वारा बिहार हॉकी को रद्द कर दिया गया है. जिसपर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारा वहा की अनियमितता थी. जिसपर बिहार हॉकी प्रेसिडेंट की शिकायत को रद्द किया गया है.

यह भी पढ़ें -टेराकोटा अब महिलाओं के श्रृंगार का भी बनेगा साथी; महिलाएं प्रशिक्षण लेकर बन रहीं हुनरमंद, आकर्षण का केंद्र बने गहने - GORAKHPUR NEWS

ABOUT THE AUTHOR

...view details