झारखंड

jharkhand

'आक्रोश' की आंच! भाजपा के बड़े नेताओं सहित 42 नामजद और 12 हजार अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर - FIR against BJP leaders

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 24, 2024, 8:22 PM IST

Updated : Aug 24, 2024, 9:59 PM IST

Police action on clashes during BJYM rally. रांची में भाजयुमो की आक्रोश रैली में हुई झड़प को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है. इसको लेकर भाजपा के बड़े नेताओं समेत हजारों अज्ञात लोगों पर एफआरआई दर्ज की गयी है. ये प्राथमिकी लालपुर थाना में दर्ज की गयी है.

FIR against BJP leaders for clashes during BJYM rally in Ranchi
शुक्रवार को हुई भाजयुमो की आक्रोश रैली की तस्वीर (Etv Bharat)

रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की आक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद भाजपा के बड़े नेताओं सहित 42 नामजद और 12 हजार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. शुक्रवार को मोराबादी मैदान में आयोजित भाजयुमो में आक्रोश रैली में जम कर बवाल हुआ था. जिसमे दर्जन भर पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता घायल हुए थे.

मंच पर मौजूद सभी नेताओं पर एफआईआर दर्ज

रांची के मोरहाबादी में भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प के बाद लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. दर्ज एफआईआर में 42 नामजद और 12 हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. नामजद आरोपियों में भाजपा के वैसे सभी बड़े नेता को आरोपी बनाया गया है, जो रैली में शामिल थे. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया, साथ ही बिना आदेश के सीएम आवास मार्च करने की कोशिश की. इस आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोरहाबादी मैदान में भाजपा की ओर से बनाए गए मंच में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बैरेकेडिंग तोड़कर सीएम आवास का घेराव करने को लेकर भड़काया जा रहा था. इसके अलावा आरोपियों पर नाजायज मजमा लगाने और निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है.

भाजपा के इन नेताओं पर FIR

झारखंड भाजपा की युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद बीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही, सांसद आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद अभयकांत प्रसाद, सांसद प्रदीप वर्मा, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेन गुप्ता, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, समरी लाल, केदार हाजरा, राज सिन्हा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, नारायण दास, अमित मंडल, आलोक चौरसिया, कौचे मुंडा के साथ साथ पार्टी के अन्य नेता किशुन कुमार दास, विष्णुकांत राय, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, वरुण साव, सुशील दुबे, अमित कुमार (पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), रमेश सिंह, इंदुशेखर मिश्रा, प्रतुल नाथ शाहदेव (प्रदेश प्रवक्ता), शशांक राज, आरती कुजूर, सत्येंद्र तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी, गंगेस्वर यादव, विशाल गौतम, कृष्णकांत राय के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. इसके साथ ही 12 हजार अज्ञात भी आरोपी बनाए गये हैं.

जमकर हुई थी झड़प

बता दें कि शुक्रवार को भाजयुमो की ओर से मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने का प्रयास किया गया. उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह पर कंटीले तार से बैरिकेडिंग की गई थी. उस बैरिकेडिंग को कार्यकर्ता तोड़ने लगे, जिसे मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें माइक से मना किया गया और नहीं मानने पर उन पर वाटर कैनन से पानी फेंका गया. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इस घटना में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें- रांची में बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच भिड़ंत, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, विधायक समेत कई नेता-कार्यकर्ता घायल - Youth Aakrosh Rally

इसे भी पढ़ें- युवा आक्रोश रैली: रणभूमि बना रहा मोरहाबादी, पुलिस और बीजेपी युवा मोर्चा रहा आमने-सामने, कई घायल - Yuva Aakrosh Rally

इसे भी पढ़ें- जगह-जगह वाहनों की चेकिंग, आक्रोश रैली में जा रहे भाजपाइयों की प्रशासन संग बहस, कहा- दो माह में सरकार बदलेगी फिर... - Ranchi akrosh rally

Last Updated : Aug 24, 2024, 9:59 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details