दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025: आले मोहम्मद इकबाल ने बनाया रिकॉर्ड तो चंदन चौधरी का रहा जीत का अंतर सबसे कम, देखें पूरी लिस्ट - DELHI ELECTION RESULTS 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता से बेदखल करते हुए बंपर जीत हासिल की.

दिल्ली चुनाव रिज्लट 2025 जीत हार का अंतर
दिल्ली चुनाव रिज्लट 2025 जीत हार का अंतर (Etv Bharat)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Feb 9, 2025, 8:37 PM IST

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा अब मुख्यमंत्री को लेकर मंथन कर रही है. माना जा रहा है कि जल्द भाजपा मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकती है. दिल्ली चुनाव में कई सीटें ऐसी थी जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और कई हजार वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की. वहीं, कई सीटें ऐसी भी है जहां जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा. या फिर यू कहे की कांटे की टक्कर के बीच चुनावी जंग रही.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मटिया महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने 42,724 वोटो के साथ जीत दर्ज की. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक वोटों के मार्जिन से आले मुहम्मद ने जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक चौधरी जुबेर अहमद है, जिन्होंने 42,477 वोटो के मार्जिन से जीत दर्ज की. जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता है, जिन्होंने रोहिणी विधानसभा से 37, 816 वोटों के मार्जिन से भाजपा का परचम लहराया है.

प्रत्याशी पार्टी विधानसभा जीत का अंतर
आले मोहम्मद इकबाल आप मटिया महल 42,724
चौधरी जुबेर अहमद आप सीलमपुर 42,477
विजेंद्र गुप्ता भाजपा रोहिणी 37,816
प्रेम चौहान आप देवली 36,680
रविंदर इंद्राज सिंह भाजपा बवाना 31,475
इमरान हुसैन आप बल्लीमारान 29,823
पवन शर्मा भाजपा उत्तम नगर 29,740
कुलवंत राणा भाजपा रिठाला 29,616
रेखा गुप्ता भाजपा शालीमार बाग 29,595
नीलम पहलवान भाजपा नजफगढ़ 29,009

जीत का अंतर हजार वोटों से कम: दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन सीट ऐसी है जहां जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा. दिल्ली की संगम विहार विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी ने महज 344 वोटों से जीत हासिल की. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में यह सबसे कम मार्जिन है. त्रिलोकपुरी से भाजपा के उम्मीदवार रविकांत ने 392 वोट और जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोटों से जीत हासिल की है.

प्रत्याशी पार्टी विधानसभा जीत का अंतर
चंदन कुमार चौधरी भाजपा संगम विहार 344
रविकांत भाजपा त्रिलोकपुरी 392
तरविंदर सिंह मारवाह भाजपा जंगपुरा 675
सूर्य प्रकाश खत्री भाजपा तिमारपुर 1168
उमंग बजाज भाजपा राजेंद्र नगर 1231
गजेंद्र सिंह यादव भाजपा मेहरौली 1782
वीरेंद्र सिंह कादियान आप दिल्ली कैंट 2039
सतीश उपाध्याय भाजपा मालवीय नगर 2131
शिखा राय भाजपा ग्रेटर कैलाश 3188
आतिशी आप कालकाजी 3521

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर चुनाव जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी 22 सीटें जीतने में कामयाब रही. माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर भाजपा फैसला ले सकती है.

ये भी पढ़ें:

  1. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 70 सीटों का रिजल्ट एक जगह, देखें कहां से कौन जीता ?
  2. दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025: शुरुआती रूझानों से भाजपा खेमा खुश, सरकार बनाने का किया दावा
  3. क्या इस बार नई दिल्ली सीट से बाहर का होगा मुख्यमंत्री?, जानिए क्या बन रहे हैं समीकरण
  4. दिल्ली चुनाव के इन VVIP का क्या होगा भविष्य ? जिन पर टिकीं हैं सबकी निगाहें

ABOUT THE AUTHOR

...view details