झारखंड

jharkhand

कांग्रेस के दोनों प्रदेश सह प्रभारी का झारखंड आगमन, सिमडेगा में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में लेंगे भाग - state co incharges of Congress

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 6, 2024, 12:12 PM IST

Congress co-incharges reach Ranchi. कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारियों का आगमन आज झारखंड आगमन हुआ. वो यहां कई बैठकों में शामिल होंगे. इस दौरान वो कई नेताओं से मुलाकात करेंगे.

Both state co incharges of Congress visit Jharkhand
सह प्रभारियों का स्वागत करते प्रदेश कांग्रेस के नेता (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उलाका और डॉ. बेला प्रसाद आज सेवा विमान से रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसे नेता और कार्यकर्ताओं ने दोनों सह प्रभारियों का जोरदार स्वागत किया.

प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार झारखंड यात्रा पर आये झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उलाका और डॉ. बेला प्रसाद
एयरपोर्ट से सीधे सिमडेगा के लिए निकल गए, जहां आज वह जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत स्तर की कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठन एवं प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे.

दोपहर बाद सिमडेगा से रांची लौटने के बाद दोनों सह प्रभारी आज शाम 7 बजे रांची के सर्किट हाउस में झारखंड कांग्रेस पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी की बैठक में भाग लेंगे. पीएसी की बैठक में 8 बजे पूर्व प्रदेश मंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लेंगे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी सप्तागिरी शंकर उलाका एवं डॉ बेला प्रसाद के झारखंड आगमन पर, रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे. उनके अलावा मदन मोहन शर्मा, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, पूर्व महापौर रमा खलखो, अशोक चौधरी, कमल ठाकुर, शकील अख्तर, सुरेश बैठा बबलू शुक्ल, गौरव सिंह, चंदन बैठा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नए सह प्रभारियों का रांची में स्वागत किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details