झारखंड

jharkhand

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, तोड़ा गया समाहरणालय गेट का ताला - BJP Mahila Morcha demonstration

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 8, 2024, 7:23 PM IST

Demonstration against Hemant Soren. महिला उत्पीड़न को लेकर भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. गिरिडीह में भी प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था.

bjp-mahila-morcha-demonstration-against-hemant-government-in-giridih
प्रदर्शन करते भाजपा महिला मोर्चा की तस्वीर (ETV BHARAT)

गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा ने महिला उत्पीड़न को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसी कड़ी में गुरुवार को गिरिडीह में प्रदर्शन हुआ. जिला महामंत्री उषा कुमारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय के समक्ष आयोजित हुआ. इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह शामिल हुई. जबकि कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी के अलावा प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा भी मौजूद थी.

संवाददाता अमरनाथ सिन्हा की रिपोर्ट (ETV BHARAT)

भाजपा कार्यकर्ता पैदल पहुंचे समाहरणालय

इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए. यहां से हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान हाथ में तख्ती लिए महिलाएं हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, संवेदनहीन तेरी सरकार उखाड़ फेकना है अबकी बार, भाजपा की नाज है हम, जुल्म की आवाज है हम आदि नारे लिखे तख्ती हाथों में लेकर आए प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर हेमंत सरकार का जमकर विरोध किया.

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में हेमंत सरकार विफल रही है. इस सरकार को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेंद्र महतो, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, सुरेश साव, चुन्नुकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, महेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम, श्याम प्रसाद, जिला मंत्री शालिनी बैसिखयार, रंजीत राय, प्रकाश सेठ, सोनू एजाज, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, गोपाल विश्वकर्मा, गंगाधर दास, इनोद साव समेत कई भाजप समर्थक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला ने खोला मोर्चा, जमकर लगे हेमंत सोरेन 'गद्दी छोड़ो' के नारे

ये भी पढ़ें:कैबिनेट बैठके के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- बांग्लादेश की घटना पर हमारी नजर, केंद्र से जो भी सुझाव आएंगे उसे देखा जाएगा

ABOUT THE AUTHOR

...view details