उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

हॉकी के और भी अच्छे दिन आएंगे, ओलंपिक में जीतेंगे स्वर्ण पदक: अरशद महमूद - NATIONAL SPORTS DAY 2024

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 29, 2024, 3:18 PM IST

हॉकी खिलाड़ी एवं कप्तान ध्यान चंद की याद में घोषित राष्ट्रीय खेल दिवस (NATIONAL SPORTS DAY 2024) हर साल 29 अगस्त को मनाने की परंपरा है. इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हॉकी क्लब के कोच अरशद महमूद ने ईटीवी भारत से बातचीत में कई अहम जानकारियां साझा कीं.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हाॅकी प्लेअर.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हाॅकी प्लेअर. (Photo Credit: ETV Bharat)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हॉकी क्लब के खिलाड़ियों की खबर. (Video Credit : ETV Bharat)

अलीगढ़ :राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सफर 29 अगस्त 2012 से शुरू हुआ था. 29 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि इसी दिन महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था. प्रयागराज में जन्मे ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी. राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों आदि में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इसमें राष्ट्रीय खेल हॉकी की भी प्रतियोगिता होती है.

हाॅकी की जादूगर की खास उपलब्धियां. (Photo Credit: ETV Bharat)


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हॉकी क्लब के कोच अरशद महमूद ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले ध्यानचंद का असली नाम ध्यान सिंह था. ध्यानचंद के छोटे भाई रूप सिंह भी अच्छे हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने ओलंपिक में कई गोल दागे थे. एएमयू में ध्यानचंद के नाम से एक हॉस्टल भी है. अरशद महमूद का मानना है कि हॉकी सीखने की रुचि छात्र-छात्राओं में बढ़ रही है. इसलिए हॉकी के और भी अच्छे दिन आएंगे और भारत भी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा. हालांकि राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद युवाओं में हॉकी सीखने की रुचि कम है.

कोच के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हाॅकी खिलाड़ी. (Photo Credit: ETV Bharat)


एएमयू के हॉकी मैदान पर मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि हमें हॉकी सीखने का शौक है. हम यहां पिछले 8, 10 साल से हॉकी खेल रहे हैं और रोजाना तकरीबन तीन-चार घंटे हॉकी की प्रैक्टिस करते हैं. हमारा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है. यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी युवा क्लब से हमें काफी सपोर्ट मिल रहा है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि एक दिन हम जरूर देश का नाम रोशन करेंगे.

यह भी पढ़ें : नेशनल स्पोर्ट्स डे: युवराज सिंह से विराट कोहली तक, आपको किस स्टार क्रिकेटर की बायोपिक का है सबसे ज्यादा इंतजार? - National Sports Day 2024

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल दिवस; झांसी के हीरोज ग्राउंड पर घंटों पसीना बहाते थे मेजर ध्यानचंद, म्यूजियम में आज भी मौजूद हैं कई निशानियां - National Sports Day 2024

ABOUT THE AUTHOR

...view details