जयपुर.राजस्थान में तबादलों के दौर के बीच जयपुर पुलिस का चेहरा भी बदल गया है. जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने 77 पुलिस निरीक्षक (सीआई) के तबादले किए हैं. इनमें 58 थानाधिकारियों को भी बदला गया है.
इस तबादला सूची में राजीव यदुवंशी को बस्सी थानाधिकारी, राजकुमार मीणा को कानोता थानाधिकारी, महेश कुमार को तुंगा थानाधिकारी, सुभाषचंद को आदर्श नगर थानाधिकारी, राजेश बाफना को ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी, दौलतराम को जवाहर नगर थानाधिकारी, उदयभान को गांधी नगर थानाधिकारी, श्रीनिवास जांगिड़ को लालकोठी थानाधिकारी, चंद्रभान सिंह को मोती डूंगरी थानाधिकारी, निर्मला कुमारी को जयपुर पूर्व महिला थानाधिकारी, मोतीलाल को एयरपोर्ट थानाधिकारी, कमल नयन मोयल को मालवीय नगर थानाधिकारी, विनोद सांखला को जवाहर सर्किल थानाधिकारी, राण सिंह सोढ़ा को बजाज नगर थानाधिकारी, किशनलाल विश्नोई को सांगानेर थानाधिकारी, मुनींद्र सिंह को प्रताप नगर थानाधिकारी, हिम्मत सिंह को मालपुरा गेट थानाधिकारी लगाया गया है.
पढ़ें:प्रशासनिक महकमें में बड़ा फेरबदल, 5 IFS, एक IAS और 396 आरएएस अधिकारियों के तबादले
इसी तरह सरदार सिंह को अपराध सहायक (जयपुर पूर्व), भवानी सिंह को डीएसटी (जयपुर पूर्व), रविन्द्र सिंह नरूका को वैशाली नगर थानाधिकारी, गजेंद्र सिंह को करणी विहार थानाधिकारी, जहीर अब्बास को चित्रकूट थानाधिकारी, गौतम डोटासरा को भांकरोटा थानाधिकारी, भजनलाल को बिंदयका थानाधिकारी, बलवीर सिंह कस्वा को सदर थानाधिकारी, किरण सिंह को सिंधी कैंप थानाधिकारी, मंजू चौधरी को जयपुर पश्चिम महिला थानाधिकारी, राजेंद्र सिंह को झोटवाड़ा थानाधिकारी, दलबीर सिंह को करधनी थानाधिकारी, सुनील कुमार को मुरलीपुरा थानाधिकारी, दिलीप कुमार खदाव को हरमाड़ा थानाधिकारी, मनीष कुमार शर्मा को दौलतपुर थानाधिकारी लगाया गया है.
जबकि श्रवण कुमार को अपराध सहायक (जयपुर पश्चिम), महावीर सिंह यादव को शास्त्री नगर थानाधिकारी, राकेश कुमार ख्यालिया को विद्याधर नगर थानाधिकारी, राजेश कुमार शर्मा को कोतवाली थानाधिकारी, ममता मीणा को जालूपुरा थानाधिकारी, अनिल कुमार यादव को संजय सर्किल थानाधिकारी, उदय सिंह यादव को रामगंज थानाधिकारी, लिखमाराम को गलता गेट थानाधिकारी, अंतिम शर्मा को आमेर थानाधिकारी, ईश्वर चंद को ब्रह्मपुरी थानाधिकारी, राजेश कुमार मीणा को जयसिंहपुरा खोर थानाधिकारी, सीताराम खोजा को डीएसटी (उत्तर), अजय सिंह मीणा को चाकसू थानाधिकारी, रणजीत सिंह शिवदासपुरा थानाधिकारी, पूनम कुमारी को सांगानेर सदर थानाधिकारी लगाया गया है.