हैदराबाद: आज 24 फरवरी, 2025 सोमवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. इस एकादशी को विजया एकादशी भी कहा जाता है.
24 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष
- दिन : सोमवार
- तिथि : एकादशी
- योग : सिद्धि
- नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
- करण : बलव
- चंद्र राशि : धनु
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 07:05 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:40 बजे
- चंद्रोदय : सुबह 04.59 बजे (25 फरवरी)
- चंद्रास्त : दोपहर 02.21 बजे
- राहुकाल : 08:32 से 09:59
- यमगंड : 11:26 से 12:52