झारखंड

jharkhand

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंपः सिमडेगा की 8 सहित झारखंड की 10 खिलाड़ी आमंत्रित - National Camp for womens hockey

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 28, 2024, 10:32 PM IST

Simdega women hockey players in National Camp. सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगा की आठ सहित झारखंड की दस खिलाड़ी आमंत्रित किए गये हैं. इसके लिए जिला और प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह है. 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर बेंगलुरु में यह कैंप आयोजित है.

Eight players from Simdega selected for national camp of senior Indian womens hockey team
सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगा की आठ सहित झारखंड की दस खिलाड़ी आमंत्रित

सिमडेगा: सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगा की 8 सहित झारखंड की 10 खिलाड़ीयों आमंत्रित किया गया है. इसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज, महिमा टेटे, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग शामिल हैं. इससे पूर्व जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए भी सिमडेगा के पांच सहित झारखंड के 06 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया.

01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप का आयोजन किया गया है. इसके लिए सिमडेगा जिला की 08 सहित झारखंड की दस महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें कई खिलाड़ी ऐसी हैं जिन्होंने झारखंड हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग, जिन्होंने हॉकी बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही बेंगलुरु में ही हैं. इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. सीनियर महिला टीम के लिए आमंत्रित सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग सिमडेगा जिला की हैं. जबकि निक्की प्रधान खूंटी और सोनल मिंज गुमला जिला की रहने वाली हैं.

साई रांची की सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एक्सिलेंसी सेंटर कोलकाता में हो गया है. इसलिए झारखंड की कई खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का प्रतिनिधित्व करती हैं. सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड के नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो कुल 06 को आमंत्रित किया गया है.

इसको लेकर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सहित हॉकी सिमडेगा, डीएसओ प्रवीण कुमार, मनोज कोणबेगी, पंखरासियुस्स टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, वेद प्रकाश, एलसन किड़ो, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की,कुनूल भेंगरा, दिव्य डुंगडुंग, राहुल मिंज, बिनोद कुल्लू, टिंटूस बड़ा, पौलूस बागे, बेनेदिक कुजूर, रेणुका सोरेंग, सुभील मिंज सहित हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड, खेल विभाग और साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

बता दें कि निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सोनल मिंज, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं. वहीं महिमा टेटे, अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग एकलव्य रांची और साई कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही हैं.

इसे भी पढ़ें- भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची खूंटी, मैच से पहले एस्ट्रोटर्फ मैदान में किया अभ्यास

इसे भी पढ़ें- दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक का टिकट पाने के लिए पूरी तरह तैयार

इसे भी पढ़ें- झारखंड हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए तैयार

ABOUT THE AUTHOR

...view details