उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / photos

कहीं गम-गुस्सा, कहीं गर्व के जोशीले नारे, उत्तराखंड में शहीदों की अंतिम विदाई, देखिये तस्वीरें - Last rites of Uttarakhand martyrs

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Jul 10, 2024, 7:48 PM IST

कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. लोगों ने नम आंखों से शहीदों को अंतिम विदाई दी. इसी बीच भारत माता की जय, शहीद अमर रहे के नारों से देवभूमि गूंज उठी. (photo-ETV Bharat)
शहीद हवलदार कमल सिंह को भी नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके चाचा कल्याण सिंह ने शहीद को मुखाग्नि दी (photo-ETV Bharat)
शहीद विनोद सिंह के पार्थिव शरीर को ऋषिकेश पूर्णानंद घाट लाया गया. सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. (photo-ETV Bharat)
शहीद विनोद सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर अठुरवाला पहुंचा, जहां शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई. (photo-ETV Bharat)
राइफलमैन आदर्श नेगी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मलेथा घाट ले जाया गया, जहां उनके पिता ने मुखाग्नि दी. (photo-ETV Bharat)
राइफलमैन आदर्श नेगी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके गांव पहुंचा, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. (photo-ETV Bharat)
गांव के निकट पैतृक घाट टाडा महादेव में शहीद अनुज नेगी का सैन्य सम्माम के साथ अंतिम संस्कार किया गया. (photo-ETV Bharat)
राइफलमैन अनुज नेगी का अंतिम संस्कार मंदाल नदी तट पर किया गया. अनुज नेगी की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. (photo-ETV Bharat)
नायब सूबेदार आनंद पंच तत्व में विलीन हो गए. इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई. (photo-ETV Bharat)
नायब सूबेदार आनंद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए. (photo-ETV Bharat)

ABOUT THE AUTHOR

...view details