दिल्ली

delhi

ETV Bharat / entertainment

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड 2024, सिर पर सजा विश्व सुंदरी का ताज - 71st miss world 2024

Miss world 2024
मिस वर्ल्ड 2024

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 9, 2024, 8:09 PM IST

Updated : Mar 13, 2024, 2:52 PM IST

23:02 March 09

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड 2024

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती, और लेबनान की यासमिना ज़ायटौन पहली रनर-अप रहीं.

22:45 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई फेमिना मिस इंडिया सिनी शेट्टी

71वें मिस वर्ल्ड 2024 कॉम्पिटिशन के टॉप 4 राउंड में भारत के हाथ निराशा लगी है. दरअसल फेमिना मिस इंडिया सिनी शेट्टी जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रजेंट कर रही थीं इस कॉम्पिटिशन से बाहर हो गई हैं. टॉप 4 में जगह बनाने वाले चार फाइनलिस्ट मिस त्रिनिदाद और टोबैगो, मिस बोत्सवाना, मिस चेक रिपब्लिक और मिस लेबनान हैं.

22:26 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: नीता अंबानी को Humanitarian Award से नवाजा गया

नीता मुकेश अंबानी को सामाजिक कार्यों में उनके काम को मान्यता देते हुए Humanitarian Award से सम्मानित किया गया.

22:06 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: टॉप 8 में पहुंचीं फेमिना मिस इंडिया सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में टॉप 8 जगह बना ली है. वे प्रतियोगी हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 के शीर्ष 8 में जगह बनाई है-

अमेरिका - लेटिसिया फ्रोटा (ब्राजील), अचे अब्राहम्स (त्रिनिदाद और टोबैगो)

अफ़्रीका - लेसेगो चोम्बो (बोत्सवाना), हन्ना करीमा (युगांडा)

यूरोप - (चेक गणराज्य), जेसिका एशले (इंग्लैंड)

एशिया - सिनी शेट्टी (भारत), यास्मीन अज़ायटौन (लेबनान)

टॉप 8 प्रतियोगियों को सवालों और जवाबों के दौर का सामना करना पड़ता है. मिस इंडिया सिनी से पूछा गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को किस तरह सशक्त बनाया जा सकता है।

21:42 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: टॉप 12 में पहुंचीं फेमिना मिस इंडिया सिनी शेट्टी

मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है. वे देश जिन्होंने टॉप 12 में जगह बनाई है-

  • ब्राजील
  • डोमिनिकन गणराज्य
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • बोत्सवाना
  • मॉरीशस
  • युगांडा
  • चेक रिपब्लिक
  • इंगलैंड
  • स्पेन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत

20:52 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: मिस मार्टीनिक, क्रोएशिया, वियतनाम, ट्यूनीशिया फास्ट-ट्रैक चैलेंजेस में बनीं विनर

20:28 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: 'ब्यूटी विथ द पर्पज' की विनर बनीं Leticia Frota

मिस वर्ल्ड 2024 के होस्ट करण जौहर ने ब्राजील की Leticia Frota को ब्यूटी विद द पर्पज अवॉर्ड का विनर अनाउंस किया.

20:20 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates: शो को होस्ट करने पहुंचे करण जौहर

मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले को होस्ट करने के लिए करण जौहर स्टेज पर पहुंच गए हैं.

20:00 March 09

71st Miss World 2024 Finale live: मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले शुरू

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन 2024 की शुरुआत हो चुकी है. पूरे 28 साल बाद भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है. वहीं फिनाले में भारत की तरफ से सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 में देश को रिप्रजेंट कर रही हैं.

19:28 March 09

71st Miss World 2024 Finale live updates

मुंबई:जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले की मेजबानी के लिए तैयार है. 28 साल बाद भारत 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को होस्ट करने जा रहा है. बता दें, पिछली बार भारत ने 46वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को होस्ट किया था. 46वीं मिस वर्ल्ड का खिताब ग्रीस की इरेन स्किल्वा ने जीता था. अब फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रजेंट करने जा रही हैं. वहीं, 70वीं मिस वर्ल्ड का खिताब पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीता था और वह 71वीं मिस वर्ल्ड को ताज पहनाएंगी. इस टॉप ब्यूटी पेजेंट में सिनी शेट्टी का मुकाबला 115 देशों से आईं सुंदरियों से होगा.

Last Updated : Mar 13, 2024, 2:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details