दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली से अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गईं. वह अल्जीरिया-भारत आर्थिक मंच को भी संबोधित करेंगी.

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 4 hours ago

President Droupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हुईं (ANI VIDEO)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अफ्रीका के तीन देशों की अपनी सप्ताह भर की यात्रा के पहले चरण के लिए दिल्ली से अल्जीरिया के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति एक सप्ताह की लंबी यात्रा के दौरान अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी देशों का दौरा करेंगी.

यह भारत के राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी. इस दौरान राष्ट्रपति द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर तक तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहेंगी.

राष्ट्रपति भवन की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी.' राष्ट्रपति नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगी.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी राष्ट्रपति के प्रस्थान के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रपति मुर्मू 13 अक्टूबर को अल्जीरिया पहुंचेंगी जहां वह राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के एक महीने के भीतर अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने से मुलाकात करेंगी.

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 13 अक्टूबर को भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लेंगी. 14 अक्टूबर को वह मकाम इचाहिद स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. इसे अल्जीरियाई स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मारे गए लोगों के सम्मान में बनाया गया था.

इसके बाद वह राष्ट्रपति तेब्बौने के साथ भी बैठक करेंगी. उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा. वह उस दिन अल्जीरिया-भारत आर्थिक मंच को भी संबोधित करेंगी.

ये भी पढ़ें-हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का रणनीतिक विस्तार: राष्ट्रपति मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी

ABOUT THE AUTHOR

...view details