झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / bharat

12 जनवरी से रांची में हॉकी लीग का आयोजन, टीम में होंगी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी - HOCKEY LEAGUE IN RANCHI

रांची में 12 जनवरी से हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चार टीमें खेलेंगी. इन टीमों में कई अंतरराष्ट्री खिलाड़ी भी उतरेंगी.

Hockey league in Ranchi
रांची में हॉकी ग्राउंड (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 11, 2025, 4:24 PM IST

रांची:रविवार यानी 12 जनवरी से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में एक बार फिर से महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा. रांची में पहली बार महिला हॉकी लीग का आयोजन हो रहा है. महिला हॉकी लीग में चार टीम में भाग ले रही हैं जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

रांची में हॉकी लीग का आयोजन (ईटीवी भारत)



राजधानी में हॉकी का रोमांच

हॉकी इंडिया लीग में शामिल सभी चार टीमें रांची पहुंच चुकी है. सभी चार टीमों के बीच मुकाबला होगा जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी खेलते हुए देखा जा सकता है. मैच देखने के लिए आम लोगों का प्रवेश निशुल्क होगा. चार टीमों में उड़ीसा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर, दिल्ली सीजी और जेएसडब्ल्यू सुरमा शामिल हैं.

झारखंड की छह खिलाड़ी शामिल

हॉकी इंडिया लीग में झारखंड की 6 खिलाड़ी शामिल हैं. सुरमा हॉकी क्लब की ओर से झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान खलेंगी, दिल्ली की टीम से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग खलेंगी. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग और विनिमा धान बंगाल टाइगर की तरफ से खेलेंगी.

दिल्ली और ओडिशा के बीच होगा पहला मुकाबला

हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच 12 जनवरी की रात 8:30 से खेला जाएगा. जिसमें पहले मुकाबले में दिल्ली और ओडिशा की टीम में आपस में भिड़ेंगी. मुकाबला देखने के लिए कोई टिकट नहीं है, ऐसे में झारखंड के हॉकी प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई गई है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया की बेहतरीन तरीके से हॉकी मैच के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ऐसे आयोजनों से झारखंड में हॉकी को और बढ़ावा मिलेगा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी रांची में होने वाले महिला हॉकी लीग के आयोजन को लेकर सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा में तैनात जवानों की अधिकारियों ने ब्रीफिंग भी की है. वीआईपी और आम लोगों के एंट्रेंस के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. सभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने और बिना डीएसेनजी से चेक किया किसी को भी स्टेडियम के भीतर नहीं जाने देने का निर्देश दिया गया है. जिन होटलों में महिला हॉकी खिलाड़ी ठहरी हैं उनके बाहर भी सुरक्षा के उपयुक्त का इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ-साथ जब उनके वाहन स्टेडियम तक आएंगे तब पूरे रास्ते सुरक्षा के हर तरह के उपाय किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

कभी बांस की खपच्ची से हॉकी खेलती थी अर्जुन अवार्ड पाने वाली सलीमा टेटे, संघर्ष ऐसा की आंखों में आ जाए आंसू

झारखंड की बेटी सलीमा को अर्जुन पुरस्कार, भारतीय हॉकी महिला टीम की हैं कप्तान, संघर्ष और प्रतिभा को मिला सम्मान

ABOUT THE AUTHOR

...view details