ETV Bharat / state

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा कर वापस लौटा 11वां दल, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

author img

By

Published : Aug 10, 2019, 9:26 PM IST

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री सकुशल लौट आए हैं. कुमाऊं मंडल विकास निगम ने तीर्थयात्रियों के 11वें दल को पिथौरागढ़ मुख्यालय वापस लौटने के बाद पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. जिसके बाद ये दल जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गया.

कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा कर पिथौरागढ़ वापस लौटे यात्री.

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों का 11वां दल मुख्यालय लौट आया है. 54 यात्रियों के इस दल में 15 महिला तीर्थयात्री भी शामिल हैं. इस दल में 16 राज्यों से आए तीर्थयात्रियों ने मानसरोवर की यात्रा पूरी की है. सभी तीर्थयात्री कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शनकर खासे उत्साहित हैं. विश्व की सबसे कठिन तीर्थयात्रा करने के बाद भी तीर्थयात्रियों में जोश की कोई कमी देखने को नहीं मिली.

दरअसल, शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. इसके साथ ही घर वापस पहुंचने पर भोले बाबा के नाम से एक पौधा लगाने की अपील भी की. जिसके बाद ये दल जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गया.

यह भी पढ़ें: सात माह की गर्भवती की पति ने गला दबाकर की हत्या, खुद को भी चाकू मारकर किया घायल

जागेश्वर धाम में रात्रि विश्राम कर रविवार को यह दल दिल्ली के लिए रवाना होगा. इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने कहा कि मानसरोवर जाते वक्त उन्हें डोलमा पास पर भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ा था. बावजूद इसके सभी तीर्थयात्रियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए. यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं ने केएमवीएन, आईटीबीपी और दल के साथ गए डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया.

Intro:पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया तीर्थयात्रियों का 11 वां दल पिथौरागढ़ मुख्यालय लौट आया है। 54 यात्रियों के इस दल में 15 महिला तीर्थयात्री भी शामिल है। इस दल में 16 राज्यों से तीर्थयात्रियों ने मानसरोवर की परिक्रमा पूरी की। सभी तीर्थयात्री कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शनों से खासे उत्साहित है। विश्व की सबसे दुर्गम तीर्थ यात्रा करने के बाद भी तीर्थयात्रियों में जोश की कोई कमी देखने को नही मिल रही।

Body:पिथौरागढ़ पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही घर वापस पहुंचने पर भोले बाबा के नाम से एक पौधा लगाने की अपील की। पिथौरागढ़ में लंच के बाद ये दल जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) के लिए रवाना हो गया है। आज जागेश्वर धाम में रात्रिविश्राम कर कल ये दल दिल्ली के लिए रवाना होगा। इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने कहा कि मानसरोवर जाते वक्त उन्हें डोलमा पास पर भारी बर्फबारी के सामना करना पड़ा। बावजूद इसके सभी तीर्थयात्रियों ने भगवान भोले के दर्शन किया। यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं ने केएमवीएन, आईटीबीपी और दल के साथ गए डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया।

Byte: गिरिराज किशोर गुप्ता, कैलाश मानसरोवर यात्री (जयपुर)

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.