ETV Bharat / state

LOCKDOWN: देहरादून नगर निगम को 8 करोड़ का नुकसान

author img

By

Published : May 13, 2020, 10:29 PM IST

देहरादून नगर निगम ने साल 2019 खत्म होते ही राजस्व पूरा करने करने के लिए तैयारी कर ली थी. लेकिन कोरोना वायरस ने नगर निगम के प्रयासों पर पानी फेर दिया.

etv bharat
देहरादून नगर निगम प्रशासन

देहरादून : नगर निगम प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 का राजस्व पूरा करने की तैयारी में थी. नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में तकरीन 50 करोड़ से ज्यादा का राजस्व लक्ष्य रखा था. लेकिन लॉकडाउन के चलते निगम प्रशासन की सभी रणनीति पर पानी फिर गया. लॉकडाउन लगने से देहरादून निगम प्रशासन को तकरीबन 8 करोड़ का नुकसान हुआ, साथ ही निगम प्रशासन का लक्ष्य भी पूरा न हो सका.

बता दें कि, देहरादून नगर निगम साल 2019 खत्म होते ही राजस्व पूरा करने की तैयारियों में जुट गया था. इस दौरान निगम ने सभी सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी स्कूलों को टैक्स नोटिस भेजना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के असेसमेंट सही नहीं देने पर नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने को कहा था. लेकिन लॉकडाउन होने के कारण नगर निगम प्रशासन की जुर्माना वसूलने की सारी योजना फेल हो गई.

देहरादून नगर निगम प्रशासन को तकरीबन 8 करोड़ का नुकसान.

ये भी पढ़ें : मंडी समिति केवल दो हजार वेंडरों और आढ़तियों को जारी करेगा पास, ऑड-ईवन के तहत आएंगे लोडर

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि लॉकडाउन के कारण नगर निगम के राजस्व पर काफी असर पड़ा है. साल 2018-2019 वित्तीय वर्ष में आय करीब 24 करोड़ की हुई थी. अगर लॉकडाउन न हुआ होता तो इस बार नगर निगम 50 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर जाता. लेकिन लॉकडाउन होने के कारण तकरीबन 8 करोड़ का नुकसान निगम को हुआ है. हमें उम्मीद है कि शासन से जल्द ही टैक्स वसूलने का आदेश आ जाएगा और हम इसकी भरपाई कर लेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.