ETV Bharat / state

ऋषिकेश के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता - Uttarakhand BJP President Mahendra Bhatt

देहरादून में ऋषिकेश के कई लोगों ने भाजपा दामन थामा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को सदस्यता दिलाई. इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं.

Etv Bharat
ऋषिकेश के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन
author img

By

Published : Mar 19, 2023, 5:51 PM IST

Updated : Mar 19, 2023, 6:10 PM IST

ऋषिकेश के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को ऋषिकेश के तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई. इस दौरान ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं सहित भाजपा के जिलास्तर के कई पदाधिकारियों ने इन लोगों का भाजपा में स्वागत किया.

2024 लोकसभा चुनाव से पहले लगातार भाजपा अपने संगठन विस्तार में लगी है. इसी के चलते रविवार को ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं और भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र से आने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन लोगों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास कार्यों पर इन लोगों ने मुहर लगाई है.

पढे़ं- गोल्ड मेडल जीतने के बाद छलका Athlete Mansi Negi का दर्द, बोलीं- सिर्फ बधाई नहीं नौकरी भी दीजिए सरकार

देहरादून भाजपा कार्यालय पर हुए इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नव सदस्यों का स्वागत पुष्पमाला और भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई. उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला बदस्तूर जारी है. यह दिखाता है कि केंद्र और राज्य दोनो सरकारों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है.

उन्होंने जानकारी दी है कि भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों के साथ साथ विकास परक राजनीति में शामिल होने के लिए दूसरे राजनीतिक दलों के जमीनी कार्यकर्ता भाजपा से लगातार संपर्क कर रहे हैं. इसी के चलते पार्टी विधानसभा स्तर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल करने के लिए इस तहर के बड़े कार्यक्रम कर रही है.

Last Updated : Mar 19, 2023, 6:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.