पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घोड़े पर सवार होकर तिरंगा लहराया - औलख पैक्स फेड

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By

Published : Aug 13, 2022, 10:14 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को घोड़े पर सवार होकर तिरंगा झंडा लहराया और हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने टांडा तहसील में 200 बीघा में बने मल्टीपरपज महिला हेल्थ केयर सेंटर स्टेडियम और अमृत सरोवर का फीता काटकर भी उद्घाटन किया. इसमें गेस्ट हाउस, कैंटीन, हॉकी स्टेडियम और सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए एक बहुत बड़ा मंच बनाया गया है. उन्होंन कहा कि यह अभियान किसी पार्टी का नहीं है. इममें जमीन से लेकर आसमान तक तिरंगा लहरा रहा है. हमारे देश के लोगों के लिए राष्ट्र के प्रति जुनून और जज्बे का ये प्रमाण है. उनके साथ कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्स फेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने टांडा नगर पालिका द्वारा कराये गए विकास कार्यों की भी जमकर सराहना की.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.