उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंची. इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने प्रियंका गांधी का काफिला रोककर गुहार लगाई कि हमें भी इंसाफ चाहिए.
आरोपियों के परिजनों ने रोका प्रियंका का काफिला
- कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंची.
- इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने प्रियंका गांधी का काफिला रोक लिया.
- आरोपियों के परिजनों ने प्रियंका गांधी से कहा कि हमें कौन सुनेगा, हमें भी न्याय चाहिए.
- परिजनों ने कहा कि मामले की पूरी तरीके से जांच कराई जाए और हमें भी न्याय मिले.