ETV Bharat / state

उम्भा नरसंहार कांड की पीड़िता किस्मत को कांग्रेस दे सकती है टिकट, जानिए प्रियंका गांधी से क्या है रिश्ता

सोनभद्र जिले में 17 जुलाई 2019 को हुए उम्भा नरसंहार कांड की पीड़िता आदिवासी महिला किस्मत को कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में टिकट दे सकती है. जानें किस्मत और प्रियंका गांधी का क्या है कनेक्शन.

author img

By

Published : Oct 20, 2021, 7:48 PM IST

उम्भा नरसंहार कांड पीड़िता किस्मत.
उम्भा नरसंहार कांड पीड़िता किस्मत.

सोनभद्रः जिले में हुए उम्भा नरसंहार कांड की पीड़िता किस्मत को कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में टिकट दे सकती है. कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव में 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के साथ ही सोनभद्र की आदिवासी महिला किस्मत का नाम लिया था. इसके बाद से किस्मत को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की चर्चा जोरों पर है. किस्मत का कहना है कि प्रियंका दीदी जैसा कहेंगी, वैसा ही वो करेगी.

उम्भा नरसंहार कांड पीड़िता किस्मत.

बता दें कि 17 जुलाई 2019 को जमीनी विवाद में हुए नरसंहार में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के उम्भा गांव में कुल 11 लोगों की मौत गोली लगने से हुई थी. इसमें आदिवासी महिला किस्मत के भाई की मौत हो गई थी. नरसंहार के बाद जब प्रियंका गांधी सोनभद्र पहुंची थी तो किस्मत ने उनकी आवभगत की थी. किस्मत के घर ही प्रियंका गांधी ने जलपान किया था. अब 2 वर्षों के बाद किस्मत का नाम फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि प्रियंका गांधी ने 19 अक्टूबर को लखनऊ में हुई प्रेसवार्ता में किस्मत देवी का नाम लिया था.

मीडिया से बातचीत करते हुए बुधवार को घोरावल के अंबा की रहने वाली किस्मत ने कहा कि नरसंहार कांड के बाद पहुंची प्रियंका गांधी ने उनकी मदद की थी. प्रियंका गांधी उनसे मिली थी और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई थी, इसके लिए उनकी आभारी हैं. किस्मत का कहना है कि जैसा प्रियंका गांधी कहेंगी वैसा मैं करूंगी, हालांकि मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है. किस्मत का कहना है कि जब प्रियंका गांधी उम्भा गांव पहुंची थी तो उनके साथ घटनास्थल देखने गईं थी और उसके घर पर जलपान भी किया था. इस तरह से वह प्रियंका गांधी के संपर्क में आई.

इसे भी पढ़ें-आगरा जाने की अनुमति मिलने के बाद रवाना हुईं प्रियंका गांधी, पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गौड़ का कहना है कि प्रियंका गांधी ने 19 अक्टूबर को लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान सोनभद्र की किस्मत का नाम लिया था. सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नरसंहार कांड के बाद जब प्रियंका गांधी सोनभद्र आई थी तब किस्मत से उनकी मुलाकात हुई थी. अब प्रियंका गांधी ने 40% सीटों पर महिला कैंडिडेट खड़ा करने का निर्णय लिया है और किस्मत का नाम प्रेसवार्ता में लिया है. इसके बाद ऐसा लगता है कि सोनभद्र की किस्मत को भी घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी टिकट दे सकती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.