ETV Bharat / state

सहारनपुर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

यूपी के जनपद सहारनपुर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है. जिला प्रशासन ने बेहट के गांव नोरंगपुर में निर्मल हिंडन नदी जन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर इस मुकाम को हासिल किया है.

author img

By

Published : Aug 9, 2019, 6:31 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहारनपुर ने किया नाम दर्ज

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ने गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एक साथ एक समय पर 54 हजार पौधरोपण कर जिले ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. इस उपलब्धि से जहां जनपदवासियों में खुशी का माहौल है, वहीं जिला प्रशासन भी खासा उत्साहित है.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहारनपुर ने किया नाम दर्ज

सहारनपुर ने यह खिताब हिंडन नदी किनारे 92 किलोमीटर की दूरी पर बसे 72 गांवो में एक साथ पौधरोपण कर हासिल किया है. जिसकी शुरुआत तहसील बेहट इलाके के गांव नोरंगपुर में हिंडन नदी किनारे से प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा की गई. इसके साथ ही अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने इन पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया.

54 हजार पौधरोपण कर सहारनपुर ने अपने नाम किया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड-

  • शुक्रवार को जिला प्रशासन ने तहसील बेहट के गांव नोरंगपुर में निर्मल हिंडन नदी जन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया.
  • हिंडन नदी किनारे एक साथ 54 हजार पौधारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. आसपास के गांवो से पहुंचे हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया.
  • प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मौजूदगी में गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र देकर जिला प्रशासन को सम्मानित किया.
  • पौधों की देखभाल के लिए ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों समेत जिम्मेदार नागरिकों के साथ सबन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

सहारनपुर को यह दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका मिला है. इससे पहले स्वच्छता मिशन अभियान 2018-19 में भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने उपलब्धि हासिल की थी.
आलोक कुमार पांडेय, जिलाधिकारी

Intro:सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर ने एक ओर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक साथ एक समय पर 54000 पौधों का रोपण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। इस उपलब्धि से जहां जनपद वासियो में खुशी का माहौल है वहीं जिला प्रशासन भी खासा उत्साहित है। सहारनपुर ने यह ख़िलाब हिंडन नदी किनारे 92 किलोमीटर की दूरी पर बसे 72 गांवो में एक साथ पौधारोपण करके हासिल किया है। जिसकी शुरुआत तहसील बेहट इलाके के ग़ांव नोरंगपुर में हिंडन नदी किनारे से प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा की गई। साथ अधिकारियों और स्थानीय लोगो ने इन पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

Body:VO 1 - आपको बता दें कि शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा तहसील बेहट के ग़ांव नोरंगपुर में निर्मल हिंडन नदी जन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंडन नदी किनारे एक साथ 54 हजार पौधों का रोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। आसपास के गांवो से पहुंचे हजारो लोगो और स्कूली बच्चो ने इस सिर्फ पौधारोपण किया बल्कि पौधों की देखभाल और पर्यावरण को शुध्द रखने का संकल्प लिया। प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ण कल्याण विभाग की मौजूदगी में गिनीज बुक की टीम ने न न सिर्फ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया है बल्कि प्रशस्ति पत्र देकर जिला प्रशासन को सम्मानित किया है। ईटीवी से बातचीत में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ग़ांव नोरंगपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां से 10 किलोमीटर दूर से हिंडन नदी निकलती है। नदी किनारे दोनों ओर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया है। जनपद सहारनपुर से होकर गुजर रही 92 किलोमीटर हिंडन नदी के दोनों किनारों पर एक साथ, एक समय मे 54000 वृक्ष लगाए है। प्रति 1 मीटर पर ट्रीगार्ड के साथ एक पौधा लगाया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग और 72 गांवो के ग्राम प्रधानों का पूरा सहयोग मिल रहा है। जिले के सभी अधिकारी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वर्ल्ड रिकार्ड बना रहे है। आज सहारनपुर ने एक साथ 54000 पौधारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। गिनीज बुक की टीम ने यहां पौधारोपण का सर्वे कर सहारनपुर को वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर सर्टिफिकेट दिया है। बड़ी संख्या में लगाये गए पौधों की देखभाल के लिए आसपास के सभी ग्रामीणों ओर ग्राम प्रधानों समेत जिम्मेदार नागरिकों के साथ सबन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हर महीने एक मीटिंग आयोजित की जाएगी जिसमें इन पौधों की देखभाल पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बाईट - आलोक कुमार पांडे ( जिलाधिकारी )

Conclusion:FVO - जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में जनपद सहारनपुर को यह दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका मिला है। इससे पहले स्वच्छता मिशन अभियान 2018-19 में भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने उपलब्धि हासिल की थी।

रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.