ETV Bharat / state

सहारनपुर: 2 साल का हुआ नगर निगम बोर्ड, मेयर संजीव वालिया ने गिनाईं उपलब्धियां

author img

By

Published : Dec 13, 2019, 7:24 AM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

यूपी के सहारनपुर नगर निगम गठन के दो साल पूरे हो गए. इस मौके पर नगर निगम के प्रथम मेयर ने ईटीवी भारत से बाचचीत की. उन्होंने पिछले दो सालों के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि अगले दो साल में सहारनपुर पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी बन जाएगा.

etv bharat
सहारनपुर नगर निगम मेयर.

सहारनपुर: नगर निगम बोर्ड के गठन को गुरुवार को दो साल पूरे हो चुके हैं. इन दो सालों में न सिर्फ सहारनपुर स्मार्ट सिटी शहरों की लिस्ट में शामिल हुआ है. बल्कि कई योजनाओं के तहत विकास कार्य भी किए गए है. वहीं कई योजनाएं अभी अधर में लटकी हुई हैं. ईटीवी भारत से बातचीत में मेयर संजीव वालिया ने नगर निगम बोर्ड के गठन की दूसरी वर्षगांठ पर न सिर्फ दो साल की उपलब्धियां गिनाईं. बल्कि स्मार्ट सिटी में आई विभिन्न योजनाओं की जनाकारी दी है. संजीव वालिया ने बताया कि अगले दो साल में सहारनपुर पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी बन जाएगा.

सहारनपुर नगर निगम की दूसरी वर्षगांठ.

दो सालों में हासिल की हैं कई उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि इन 2 सालों में सहारनपुर नगर निगम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. पिछले 20 साल से विकास की दृष्टि से पिछली सरकारों की क्रियाकलापों की वजह से पीछे चल रहा था. टूटी सड़कों समेत लगभग सभी कार्य ठप पड़े हुए थे, लेकिन 2 साल में छोटे बड़े करीब 1300 निर्माण कार्य कराए गए हैं. इनमें नाली, सड़क, नाले आदि में विकास किया गया है. इतना ही नहीं महानगर में 162 पार्क चयनित किए गए हैं, जिनमें से 21 पार्कों में 30 लाख से ज्यादा के बजट से सौन्दर्यीकरण किया गया है. अगले 2 साल में सभी पार्कों को 100 फीसदी सौन्दर्यीकरण कर दिया जाएगा.

अमृत योजना के तहत हो रहा विकास कार्य
ईटीवी भारत के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महानगर में शामिल किए गए 32 गांवो में विकास कार्य तो नहीं किए, लेकिन उसके लिए नगर निगम ने योजनाएं बना ली हैं. कुछ गांवों में 40 फीसदी लाइट की व्यवस्था कर दी गई है और अगले चार महीनों में 100 फीसदी लाइट पहुंच जाएगी. इसके अलावा कई गांवों में सड़कें भी बनवाई जा रही हैं. मेयर ने बताया कि पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए बाहरी इलाकों के लगभग 16000 घरों में मुफ्त पानी के कनेक्शन दिए हैं. 6 स्थानों पर अमृत योजना के तहत ओवरऑल टैंक बनवाए गए.

इसे भी पढ़े- सहारनपुर: 3 किलो दूध में बनाकर 300 बच्चों को खिलाई खीर, वीडियो हुआ वायरल

2019-20 में स्वच्छता मिशन की लिस्ट में 10 टॉप टेन में रहने की उम्मीद
स्वच्छता मिशन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर निगम ने 2 सालों में लंबी छलांग लगाई है. बोर्ड के गठन के बाद 2017-18 के स्वच्छता मिशन अभियान में सहारनपुर हिंदुस्तान के 750 शहरों में की रैंकिंग में 345वां स्थान आया था, लेकिन इसके बाद 2018-19 में 92वीं रैंक हासिल की थी. मेयर ने दावा किया कि स्वच्छता मिशन 2019-20 में सहारनपुर टॉप 10 में शामिल हो जाएगा. कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाद सहारनपुर ऐसा पहला शहर है जो डंपिंग ग्राउंड के रूप में अपनी जमीन खरीदने में कामयाब रहा है.

Intro:सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम बोर्ड के गठन को आज दो साल पूरे हो चुके है। इन दो सालों में न सिर्फ सहारनपुर स्मार्ट सिटी शहरों की लिस्ट में शामिल हुआ है बल्कि कई योजनाओं तहत विकास कार्य भी किये गए है। जबकि कई योजनाएं अभी अधर में लटकी हुई हैं। ईटीवी से EXCLUSIVE बातचीत में सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया ने नगर निगम बोर्ड के गठन की दूसरी वर्षगांठ पर न सिर्फ दो साल की उपलब्धियां गिनाई बल्कि स्मार्ट सिटी में आई विभिन्न योजनाओं की जनाकारी दी है। संजीव वालिया ने बताया कि अगले दो साल में सहारनपुर पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी बन जायेगा।

Body:VO 1 - ईटीवी भारत पर EXCLUSIVE बातचीत करते हुए बताया कि 2017 को सहारनपुर नगर निगम का पहला चुनाव हुआ था और 12 दिसंबर को संजीव वालिया ने प्रथम मेयर के रूप शपथ ग्रहण की थी। इतना ही नही नगर निगम बोर्ड के गठन पर 70 पार्षद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि इन 2 सालो में सहारनपुर नगर निगम ने कई उपलब्धियां हासिल की है। पिछले 20 साल से विकास की दृष्टि से सहारनपुर पिछली सरकारों की क्रिया कलापो की वजह से पीछे चल रहा था। टूटी सडको समेत लगभग सभी कार्य ठप पड़े हुए थे। लेकिन 2 साल में छोटे बड़े सभी करीब 1300 निर्माण कार्य कराए गए है। जिनमे नाली, सड़क, नाले आदि के विकास कार्य कराए गए है। इतना ही नही महानगर में 162 पार्क चयनित किये गए है जिनमे से 21 पार्को में 30 लाख से ज्यादा के बजट से सौन्दर्यकरण किया गया है। हालांकि 11 पार्कों के टेंडर हो चुके है कुछ टेंडर प्रस्तावित हो चुके है। अगले 2 साल में सभी पार्कों को 100 फीसदी सौन्दर्यकरण कर दिया जाएगा।

ईटीवी के सवालों जवाब देते हुए कहा कि महानगर में शामिल किए गए 32 गांवो में विकास कार्य तो नही किये लेकिन उसके लिए नगर निगम ने अपने पैर जमा लिए है। कुछ गांवो में 40 फीसदी लाइट की व्यवस्था कर दी गई है ओर अगले चार महीनों में 100 फीसदी लाइट पहुंच जाएगी। इसके अलावा कई गांवों में सड़के भी बनवाई जा रही है। हालांकि मेयर साहब नगर निगम मव शामिल हुए गांवो में विकास कार्य कराना बड़ी चुनौती मान रहे है।

पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था के सवाल पर मेयर साहब ने बताया कि शहर के बाहरी इलाको के लगभग 16000 घरों में मुफ्त पानी के कनेक्शन दिए है। 6 स्थानों पर अमृत योजना के तहत ओवरऑल टैंक बनवाये है। इसके अलावा महानगर में पानी की किल्लत से जूझ जनता के लिए 10 हॉर्सपावर के 30 पंपहाउस भी लगवाए है। शहर के लोगो की समस्याओं का लगातार समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अतिक्रमण की बात करे तो यहां हाइवे हो या पुराना शहर सब जगह अतिक्रमण की भरमार देखी जा रही है। इस सवाल पर मेयर संजीव वालिया ने बताया कि अतिक्रमण की दृष्टि से महानगर में पर्वतन दल गठित किया है। इस दल में कर्नल समेत सेना के रिटायर्ड जवानों भर्ती किया हुआ है। यह टीम अतिक्रमण हटाने और शहर को पॉलीथिन मुक्त करने का काम जार रही है।

स्वच्छता मिशन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर निगम ने 2 सालों में लंबी छलांग लगाई है। बोर्ड के गठन के बाद 2017-18 के स्वच्छता मिशन अभियान में सहारनपुर हिंदुस्तान के 750 शहरों में से रैंकिंग में 345वां स्थान पाया था। लेकिन इसके बाद 2018-19 में 92वीं रैंक हासिल की थी। मेयर साहब ने दावा किया कि स्वच्छता मिशन 2019-20 में सहारनपुर टॉप 10 में शामिल हो जाएगा। भूमाफिया लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जे कर अवैध निर्माण कर रहे है और नगर निगम कब्जा उन जमीन को कब्जा कुक्त कराने विफल हो रहा है। उस सवाल पर उन्होंने कहा कि करीब 30 स्थानों पर सेकड़ो बीघा जमीन भूमाफियाओं से कब्जामुक्त कराई है। भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। कुछ और जमीन चयनित की हुई है आने वाले समय उन सबको भी कब्जामुक्त कराया जाएगा।

स्मार्ट सिटी लिस्ट में आये शहर के लिए मेयर संजीव वालिया ने दावा किया है कि अगले 2 सालों में सहारनपुर 70 फीसदी स्मार्ट सिटी बन जायेगा। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाद सहारनपुर ऐसा पहला शहर है जो डंपिंग ग्राउंड के रूप में अपनी जमीन खरीदने में कामयाब रहा है। वही कूड़ा निस्तारण के लिए दक्षिण कोरिया की एक कंपनी से बात की जा रही है। जिसके जरिये इलेक्ट्रिसिटी या फिर कूड़े से खाद बनाने के कई प्रोजेक्ट तैयार किये जाने के प्रस्ताव पास किये गए हैं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के बीचों बीच चल रहे दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर बनवाएं जाने की बात कही है।

बाईट - संजीव वालिया ( प्रथम मेयर सहारनपुर )

Conclusion:रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.