ETV Bharat / state

सहारनपुर में मुस्लिम ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, मंत्रोच्चारण का वीडियो आया सामने

author img

By

Published : Sep 15, 2022, 1:00 PM IST

सहारनपुर में उलेमाओं के फतवे को दरकिनार कर एक मुस्लिम ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. ये शख्स मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक है.

Etv Bharat
मुस्लिम ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

सहारनपुर: एक ओर जहां विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद से हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करने पर मुसलमानों के खिलाफ फतवे जारी हो रहे हैं. वहीं देवबंद में ही उलेमाओं के फतवों को दरकिनार कर एक मुस्लिम शख्स ने शिव लिंग का जलाभिषेक किया. शख्स ने न सिर्फ मंदिर में जलाभिषेक किया, बल्कि उसने मंत्रोच्चारण के साथ उनकी पूजा-अर्चना भी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है. जलाभिषेक करने वाले शख्स का कहना है कि भोले नाथ उनके आराध्य देव हैं. शिवजी महाराज में उनकी आस्था है. अगर भोले बाबा की कृपा रही, तो वे बनारस जाकर भी जलाभिषेक करेंगे.

शिवलिंग पर जलाभिषेक करते मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर

जानकारी के अनुसार देवबंद के शिव मंदिर में नाथों के नाथ भोले नाथ का जलाभिषेक कर रहे इस शख्स का नाम राव मुशर्रफ अली पुंडीर है. जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक भी है. मुशर्रफ अली इस्लाम के खिलाफ गतिविधियां करके अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हिन्दू मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. एक तरफ जहां हिन्दू संगठन इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं इस्लाम से जुड़े लोग इसे इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं.

राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने जलाभिषेक करने के बाद कहा कि भगवान शिव भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे. हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हमने जलाभिषेक किया है. भगवान भोले नाथ में उनकी आस्था है. जल्द ही भगवान भोलेनाथ हमें वाराणसी बुलाएंगे, तो वे वहां भी भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे. उन्हें उलेमाओं के फतवे की कोई फिक्र नहीं है.
ये भी पढ़ेंः बनारस में बंदरों का आतंक, अब तक 600 लोगों को बनाया शिकार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.