ETV Bharat / state

रामपुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां - Rampur hindi news

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामपुर का दौरा किया. उन्होंने विकास भवन में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान भी किया.

etv bharat
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
author img

By

Published : May 5, 2022, 5:56 PM IST

रामपुर : जिले में गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे. भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रदेश सरकार की सभी उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही आम जनता से जुड़ी समस्त उपलब्धियों को विस्तार से बताया.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रामपुर जिला अस्पताल पहुंकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्तालाप कर स्वास्थ संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ और सीएमएस को बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी तैयारी करने के पूर्ण निर्देश दिए.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया. उन्होंने कहा योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद निर्णय लिया कि जनता जनार्दन के बीच जाना चाहिए. जनता जनार्दन की समस्या को चौपाल के माध्यम से सुननी चाहिए और उन समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए. स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा 70 साल कांग्रेस ने सपा बसपा का शासन रहा है लेकिन गरीब जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा.

पढ़ेंः बनारस और उत्तर प्रदेश की जनता को दी जाए वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी : मंत्री जितिन प्रसाद

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.