ETV Bharat / state

रायबरेली: एमएलसी दिनेश सिंह ने सोनिया के खिलाफ किया प्रदर्शन

author img

By

Published : Feb 29, 2020, 6:01 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:19 PM IST

रायबरेली से एमएलसी दिनेश सिंह ने सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा. सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह का इस्तीफा मांगा.

etv bharat
सोनिया गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन.

रायबरेली: कल तक सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की शान में कसीदे पढ़ने वाले एमएलसी आज सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी मुर्दाबाद लिखी तख्तियों के साथ उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. रायबरेली से कभी कांग्रेस की मदद से एमएलसी बने दिनेश सिंह सोनिया और कांग्रेस की खिलाफत करते दिख रहे हैं. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोनिया गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगने पर अपनी नाराजगी जताई.

सोनिया गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन.

जिला पंचायत सभागार में एमएलसी दिनेश सिंह ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया. यहां उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. एमएलसी दिनेश सिंह ने सोनिया गांधी को असफल सांसद बताते हुए उनके त्यागपत्र की मांग की. इस बीच उनके साथ मौजूद भाजपाइयों ने सोनिया गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन किया. इस दौरान उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए.

इसे भी पढ़ें- बिना शौचालय ही रायबरेली का यह गांव बन गया ODF

Last Updated : Sep 17, 2020, 4:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.