ETV Bharat / state

कांग्रेस को तय करना है शून्य से शिखर तक का सफर, जिम्मेदारी प्रियंका के कंधों पर

यूपी में कांग्रेस पार्टी की पूरी जिम्मेदारी महासचिव प्रियंका गांधी के कंधों पर है. यूपी में खोया हुआ समर्थन वापस पाने के लिए पार्टी नेता भरपूर मेहनत कर रहे हैं.

author img

By

Published : Feb 20, 2022, 10:41 PM IST

ETV BHARAT
शून्य से शिखर

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी खोया हुआ जनाधार पाने की भरपूर कोशिशों में जुटी हुई है. इसके लिए पार्टी के नेता लगातार मेहनत कर रहे हैं. वर्तमान में यूपी की बात करें तो पार्टी की स्थिति शून्य है, लेकिन कांग्रेस सफर शून्य से शिखर तक का तय करना चाहती है. इसकी पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कंधों पर है.

आपको बता दें की रायबरेली सीट पर शुरुआत से ही कांग्रेस का राज रहा है. वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहीं से सांसद हैं. लेकिन 2017 से 2022 तक का सफर कांग्रेस के लिए रायबरेली में भी अच्छा नहीं रह गया. 2017 में यहां पर कांग्रेस की दो सीटें आई थीं, लेकिन ये दोनों ही विधायक अब भारतीय जनता पार्टी में हैं. अब कांग्रेस अपने गढ़ में ही जीरो है, लेकिन प्रियंका गांधी मेहनत कर रही हैं, जिससे रायबरेली में फिर से कांग्रेस का किला तैयार किया जा सके. इसीलिए वे दो दिन से रायबरेली में ही डेरा डाले हुए हैं.

कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ में ही 2017 से 2022 तक आगे बढ़ने के बजाय पीछे ही खिसकती चली गई. पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर और हरचंदपुर सीट जीती थी. रायबरेली में अदिति सिंह ने जीत हासिल की थी और हरचंदपुर से राकेश सिंह कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते थे, लेकिन साल 2022 आते-आते पार्टी के यह दोनों विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए निकल लिए. वर्तमान में रायबरेली में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं बची है. पूरा किला ढह गया है.

यह भी पढ़ेंः चुनाव के दौरान पिंक बूथ पर बंदरों का हमला, वीडियो में देखें इनका उत्पात

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव आगामी 23 फरवरी को लखनऊ के साथ ही रायबरेली में भी होना है. ऐसे में चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने 19 और 20 फरवरी को दो दिन के लिए रायबरेली में ही डेरा जमा दिया है. 19 फरवरी को पहले उन्होंने रायबरेली के कई क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो किए. उसके बाद 20 फरवरी को सुबह से लेकर शाम तक प्रियंका गांधी की जनसभा, जनसंपर्क और रोड शो जारी रहा. इसके जरिए प्रियंका गांधी एक बार फिर रायबरेली में कांग्रेस का परचम बुलंद करने की कोशिश कर रही हैं.

कांग्रेस पार्टी से ही रायबरेली सदर सीट से विधायक रहीं अदिति सिंह अब भारतीय जनता पार्टी से चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते ही अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ही चैलेंज कर डाला. उन्होंने कहा था कि अगर हिम्मत है तो प्रियंका गांधी मेरे सामने चुनाव मैदान में उतर लें. इसके अलावा अदिति सिंह लगातार राहुल और सोनिया गांधी पर भी हमलावर रहती हैं. यही वजह है कि प्रियंका ने उनके खिलाफ चुनाव तो नहीं लड़ा, लेकिन उन्हें चुनाव में हराने की जो भी कोशिशें हो सकती हैं वह प्रियंका गांधी जरूर कर रही हैं. अब तो यह 10 मार्च को चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि प्रियंका ने रायबरेली में जो मेहनत की है उसमें उन्हें कितनी सफलता मिली है.

रायबरेली की विधानसभा सीटें

  1. रायबरेली सदर
  2. हरचंदपुर
  3. सलोन
  4. सरेनी
  5. ऊंचाहार
  6. बछरांवां

चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी लखनऊ में नौ विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. सरोजनी नगर विधानसभा सीट से प्रियंका गांधी का कार्यक्रम शुरू होगा. लखनऊ की पश्चिम, उत्तर, मध्य, पूर्व और कैंट विधानसभा सीट के साथ ही बख्शी का तालाब तक प्रियंका गांधी रोडशो के जरिए जनता को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की तरफ आकर्षित करेंगी. कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि चिनहट में प्रियंका की जनसभा होगी और यहीं पर चुनाव प्रचार का समापन भी हो जाएगा.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.