ETV Bharat / state

प्रियंका के भगवा पर दिए बयान पर भड़के महंत आनंद गिरि, कहा- भाई और बहन में नहीं है परिपक्वता

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 6:15 AM IST

यूपी के प्रयागराज में महंत आनंद गिरि ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा पर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह भगवा रंग भारत के संतों का रंग है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चे अभी अपरिवक्व हैं. उन्हें कहां क्या बोलना है, यह पता नहीं है.

प्रियंका गांधी पर योग गुरु महंत आनंद गिरि ने साधा निशाना
प्रियंका गांधी पर योग गुरु महंत आनंद गिरि ने साधा निशाना.

प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा को लेकर दिए गए बयान पर भारत देश के साधु-संतों ने कड़ा ऐतराज जाहिर किया है. माघ मेले में आए राष्ट्रीय योग गुरु महंत आंनद गिरि ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चों के अंदर राजनीति की परिपक्वता नहीं हैं.

प्रियंका गांधी पर योग गुरु ने साधा निशाना.

महंत आनंद गिरि ने कहा कि प्रियंका और राहुल को कहां क्या बोलना है और कहां क्या करना है, इसकी भी जानकारी नहीं है. दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये भगवा आप का नहीं है.

भारत के संतों का रंग है भगवा
योग गुरु महंत आंनद गिरि ने कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चों के अंदर जानकारियों की कमी है. इसलिए प्रियंका गांधी को कुछ बोलने से पहले भारत के इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए था. भगवा वह रंग है, जो भारत देश की आन, बान और शान जानी जाती है.

महंत आनंद गिरि ने कहा कि भगवा वह रंग है, जिसे इतिहास नहीं बल्कि पूरा विश्व, विश्व गुरु के रुप में देखता है. इसलिए भगवा के प्रति कुछ बोलने से पहले प्रियंका को बहुत गहराई से सोचना चाहिए था. भगवा रंग किसी व्यक्ति विशेष और किसी संस्था का नहीं है, भगवा रंग भारत के संतों का रंग है.

ज्वलंत मुद्दों पर राजनीति करते हैं भाई-बहन
योग गुरु महंत आनंद गिरि ने कहा कि गांधी परिवार के ये दोनों भाई-बहन कभी भारत देश की समस्याओं पर राजनीति करते नजर नहीं आते हैं, बल्कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर राजनीति कर देश की जनता को भड़काने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक राहुल और प्रियंका को गंभीरता से राजनीति करते नहीं देखा है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज: बारिश से माघ मेला की तैयारियों को लगा झटका

महंत आनंद गिरि ने कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चों को भगवा रंग पर बोलने से बहुत सोचना चाहिए. राजनीति में परिपक्वता होना अनिवार्य है. यही कारण है कि गांधी परिवार के दोनों बच्चे मुख्य मुद्दों पर बात करने के बजाय रास्ते से भटक जाते हैं.

Intro:प्रयागराज:प्रियंका गांधी के भगवा बयान को लेकर दिए गए पर भड़के योग गुरु महंत आनंद गिरि,कहा-गांधी परिवार के दोनों बच्चों में नहीं है परिपक्वता

7000668169

प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव के भगवे को लेकर दिए गए बयान पर भारत देश के साधु-संतों ने कड़ा ऐतराज जाहिर किया है. कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'ये भगवा आप का नहीं है' बयान सुनते ही संतों में आक्रोश देखने को मिला. माघ मेले में आये राष्ट्रीय योग गुरु महंत आंनद गिरि ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चों के अंदर राजनीति की नहीं है परिपक्वता. उन्हें कहा क्या बोलना है और कहा क्या करना है इसकी भी नहीं जानकारी.

Body:भगवा भारत के संतों का रंग है

योग गुरु महंत आंनद गिरि ने कहा कि गांधी परिवार के दोनों बच्चों के अंदर जानकारियों की कमी है. इसलिए प्रियंका गांधी को कुछ बोलने से पहले भारत के इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए था. भगवा वह रंग है जो भारत देश लिए आन,बान और शान जानी जाती है. भगवा वे रंग है जिसे इतिहास नहीं बल्कि पूरा विश्व, विश्व गुरु के रुप में देखता है. इसलिए भगवा के प्रति कुछ बोलने से पहले प्रियंका को बहुत गहराई से सोचना चाहिए था. भगवा रंग किसी व्यक्ति विशेष और किसी संस्था का नहीं है,भगवा रंग भारत के संतों का रंग है.

Conclusion:भाई-बहन ज्वलंत मुद्दों पर करते हैं राजनीति

योग गुरु महंत आनंद गिरि ने कहा कि गांधी परिवार के ये दोनों भाई-बहन कभी भारत देश समस्याओं पर राजनीति नहीं करते नजर आते हैं बल्कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर राजनीति कर देश की जनता को भड़काने का काम करते हैं. अभी तक राहुल और प्रियंका के गंभीरता से राजनीति करते नहीं देखा है. भारत देश में समस्याओं जैसे स्कूल, अस्पताल में व्यवस्थाओं पर कभी भी इनका बयान नहीं आता है. इसलिए मैं यही कहना चाहूंगा गांधी परिवार के दोनों बच्चों को भगवा रंग पर बोलने से बहुत सोचना चाहिए. राजनीति में परिपक्वता होना अनिवार्य है,यही कारण है कि गांधी परिवार दोनों बच्चे मेन मुद्दों पर बात करने के बजाय रास्ते से भटक जाते हैं.

बाइट- महंत आनंद गिरी, राष्ट्रीय योग गुरु

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.