ETV Bharat / state

प्रतापगढ़: फूल-मालाओं से हुआ थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों का सम्मान

प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाधयक्ष और सभी पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया.

author img

By

Published : Apr 20, 2020, 5:39 PM IST

Updated : Sep 4, 2020, 3:07 PM IST

फूल-मालाओं से हुआ थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों का सम्मान.
फूल-माला से हुआ थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों का सम्मान.

प्रतापगढ़: देश में कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जहां सरकार ने पूरे देश मे लॉकडाउन किया है, वहीं स्थानीय क्षेत्र बाघराय में पुलिस-प्रशासन के अच्छे कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा नेता और विहिप के जिलाध्यक्ष जटाशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव और समस्त पुलिसकर्मियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया.

बाघराय थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और इस गम्भीर बीमारी से लोगों को बचने की भी सलाह दी. साथ ही सभी लोगों के प्रति आभार जताया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ल, उमेश पांडेय कमलाकांत मिश्र मौजूद रहे.

कोरोना महामारी के चलते लोग अपने घर में हैं. वहीं पुलिस अपनी ड्यूटी 24 घंटे बखूबी निभा रही है, जिसके चलते लोग सुरक्षित हैं. लोगों से अपील भी की जा रही हैं कि आप अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें. बेवजह घरों से ना निकले.

Last Updated : Sep 4, 2020, 3:07 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.