ETV Bharat / state

पूर्वांचल की आन-बान और शान बना मिर्जापुर का ये तिरंगा, ये हैं खासियत

यूपी में मिर्जापुर के विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी गोसाईपुर में पूर्वांचल का सबसे उंचा झंडा फहराया गया. प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल और एमएलसी आशीष सिंह पटेल ने विंध्य क्षेत्र में सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराया.

author img

By

Published : Jan 17, 2020, 5:08 PM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST

etv bharat
सबसे ऊंचा तिरंगा

मिर्जापुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से सटे हुए जनपद मिर्जापुर स्थित विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी गोसाईपुर के चुनार में शुक्रवार को 115 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया गया. इसे पूर्वांचल का सबसे ऊंचा तिरंगा बताया जा रहा है. 115 फीट लंबे पोल पर 30 फीट लंबा, 20 फीट चौड़ा ध्वज लगाया गया है. इसका वजन 8 किलोग्राम है. इस तिरंगे को बनाने में लगभग 9 लाख खर्च किए गए हैं. प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल और एमएलसी आशीष सिंह पटेल ने विंध्य क्षेत्र में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया.

मिर्जापुर में फहराया गया पूर्वांचल का सबसे ऊंचा झंडा.

ये है खासियत

  • विंध्य गुरुकुल कालेज गुसाईंपुर चुनार में पूर्वांचल का सबसे ऊंचा झंडा फहराने का दावा.
  • 115 फीट ऊंचाई पर झंडा लगाया गया है. झंडा 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा है.
  • ध्वज का वजन 8 किलोग्राम है.
  • यह तिरंगा 24 घंटे फहरेगा. म्यूजिक सिस्टम पर चौबीस घंटे राष्ट्रगान की धुन बजती रहेगी.
  • रात को रोशन करने के लिए 2000 वाट की एलइडी लाइट लगाई गई हैं.
  • झंडे के साथ भारत माता की एक प्रतिमा भी पोल के फाउंडेशन के पास स्थापित की गई है.
  • इसकी कुल लागत 9 लाख रूपये है.

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने दी जानकारी
स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की इच्छाशक्ति के चलते ही विंध्य क्षेत्र का गौरव बढ़ाने को इस तिरंगे को इतनी ऊंचाई तक स्थापित करने का मूर्त रूप मिला है. पूर्वांचल के सबसे बड़े तिरंगे का शुक्रवार को लोकार्पण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल और एमएलसी आशीष सिंह पटेल के साथ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी. एन. सिंह ने किया.

इसे भी पढ़ें - 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में फहराएंगे कांग्रेस का झंडा: अजय कुमार लल्लू

लोगों में बढ़ेगी देश भक्ति की भावना
रवींद्र जायसवाल ने कहा कि शाहिद पूर्वांचल का शिक्षण संस्थानों का पहला इतना ऊंचा तिरंगा है. यह तिरंगा दूर से ही दिखेगा. इसमें लाइट और म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई है. लोग जैसे मंदिरों के पास पहुंचते हैं, सिर झुकाते हैं. उसी तरह इस झंडे के सामने भी पहुंचेंगे, प्रणाम और नमन करेंगे. यह विंध्य पर्वत पर फहराया गया.

Intro:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से लगे जनपद मिर्जापुर स्थित विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी गोसाईपुर के चुनाव में शुक्रवार को 115 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया गया। इसे पूर्वांचल का सबसे ऊंचा तिरंगा कहां जा रहा है। 115 फीट लंबे पोल पर 30 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा ध्वज लगाया गया है जिसका वजन 8 किलो है। इस तिरंगे को बनाने में लगभग 9 लाख खर्च किए गए हैं। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और एमएलसी आशीष सिंह पटेल ने विंध्य क्षेत्र में सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर पूर्वांचल का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया है। जब तिरंगा फहराया गया तो मौजूद लोग अपने आप को रोक नहीं पाए मोबाइल निकालकर सभी लोग फोटो लेने लगे। वही रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति लोगों का और समर्पण बढ़े यह तिरंगा ऐतिहासिक होगा लोग यहां आएंगे तिरंगे को नमन करेंगे और प्रणाम करेंगे। इस तिरंगे में 24 घंटे धीमी गति से राष्ट्रगान बजता रहेगा यह पूर्वांचल का शायद पहला इस तरह का तिरंगा होगा।

Body:विन्ध्य गुरुकुल कालेज गुसाईंपुर चुनार में पूर्वांचल का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया है।कालेज प्रशासन का दावा है कि 115 फिट ऊँचाई पर देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराने वाला पूर्वांचल का पहला शिक्षण संस्थान विंध्य गुरुकुल कालेज है। इस तिरंगे लिए बेस के साथ 115 फिट पोल में 30 फिट लम्बा 20 फिट चौड़ा ध्वज फहराया गया है।ध्वज का वजन 8 किलो है।9 लाख रूपये की लागत से तैयार हुया है। यह तिरंगा 24 घंटे फहरता रहेगा धीमी गति से राष्ट्रगान बजता रहेगा रात में लाइट की व्यवस्था की गई है से दूर से ही तिरंगा दिखता रहेगा तिरंगा लग जाने से आप लोग यहां पर देखने आएंगे यह तिरंगा कई किलोमीटर की दूरी से ही पहाड़ पर दिखेगा। रात के समय इसे रोशन रखने के लिए 2000 वाट की एलइडी लाइट की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही भारत माता की एक प्रतिमा भी पोल के फाउंडेशन के पास स्थापित की गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल की इच्छाशक्ति के चलते ही विंध्य क्षेत्र का गौरव बढ़ाने को इस तिरंगे को इतनी ऊंचाई तक स्थापित करने का मूर्त रूप मिला है। पूर्वांचल के सबसे बड़े तिरंगे का आज लोकार्पण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और एमएलसी आशीष सिंह पटेल के साथ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टी एन सिंह द्वारा किया गया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि शाहिद पूर्वांचल का शिक्षण संस्थानों का पहला इतना ऊंचा तिरंगा है यह तिरंगा दूर से ही दिखेगा इसमें लाइट और म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई है लोग जैसे मंदिरों के पास पहुंचते हैं सिर झुकाते हैं उसी तरह इस झंडे के सामने भी पहुंचेंगे लोग प्रणाम और नमन करेंगे। यह विंध्य पर्वत पर फहराया गया । लोग यहां पर आकर सेल्फी लेंगे और इसे देखेंगे भी इससे राष्ट्र के प्रति और समर्पण बढ़ेगा।

बाईट-डॉक्टर एस के श्रीवास्तव-प्रिंसिपल
बाईट-रविन्द्र जायसवाल-राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

जय प्रकाश सिंह
मिर्ज़ापुर
9453881630

Conclusion:
Last Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.