ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी, हल्की बारिश की भी संभावना

author img

By

Published : May 19, 2023, 8:41 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग ने 21 मई को मौसम में हल्का फेरबदल होने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं कई इलाकों में हीटवेव चलने की भी चेतावनी जारी की है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी में वृद्धि हुई है. मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव (गर्म हवाएं) चलने की चेतावनी जारी की है, वहीं 21 मई को मौसम में हल्का फेरबदल होगा और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलती रहेंगी. राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को तेज रफ्तार हवा चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, लेकिन दिन में तेज धूप खिली तथा गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में गुरुवार को सुबह के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई. सुबह के समय मौसम सुहावना हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद तेज धूप निकली और दिन में गर्म हवाओं ने राजधानीवासियों को गर्मी का दंश झेलने पर मजबूर किया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. दिन में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी.
अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा, वहीं शनिवार व रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हीटवेव चलेगी. इसके बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा कुछ स्थानों पर हीटवेव चलती रहेगी.'

यह भी पढ़ें : रेलवे को हर साल एलईडी लाइट से हो रही साढ़े चार करोड़ रुपये की बचत

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.